फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayo Old Boys beat Doon School to win the tournament

Chandigarh News: मेयो के ओल्ड बॉयज ने दून स्कूल को हरा जीता टूर्नामेंट

Wed, 24 Sep 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Mayo Old Boys beat Doon School to win the tournament
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ओल्ड सनावरियन्स सोसाइटी ने मोहाली स्टेडियम में एलुमनाई टी20 त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले संस्करण की मेजबानी की।
विज्ञापन

इसमें दून स्कूल-देहरादून, मेयो कॉलेज, अजमेर और लॉरेंस स्कूल, सनावर के पूर्व छात्रों ने भाग लिया। मेयो कॉलेज के ओल्ड बॉयज ने फाइनल में दून स्कूल की टीम को 60 रनों से हराकर जीत हासिल की। माज खान के नेतृत्व वाली मेयो कॉलेज की टीम टूर्नामेंट में अपराजित रही और उसने अपने दोनों लीग मैच और दून के खिलाफ फाइनल मैच जीता। स्पर्श कोठारी (मेयो) ने दो अर्धशतकों सहित 140 रन बनाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए। संजय जोशी (मेयो) और कबीर सेठी (दून) ने सर्वाधिक पांच-पांच विकेट लिए। उदय तोतुका (मेयो), रेहान वर्मा (सनावर) और धन्वी शुक्ला (दून) अन्य अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज रहे।

अनिमेश सिंह (मेयो) ने फाइनल में 4 विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। विनीत कुंजरू (दून) ने सनावर के विरुद्ध एक ओवर में 3 विकेट लिए। सिद्धांत शर्मा संयुक्त सचिव पीसीए, ब्रिगेडियर आदर्श भुटेल- अध्यक्ष ओल्ड सनावरियन सोसाइटी, रघुवेंद्र सिंह, संरक्षक दून स्कूल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed