फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayawati War on Modi and Congress

माया बोलीं, मोदी को पीएम बनाया तो देश में होंगे दंगे

Mon, 31 Mar 2014 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 31 Mar 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
Mayawati War on Modi and Congress

चंडीगढ़ में बसपा प्रत्याशी जन्नत जहां के समर्थन में आयोजित रैली में मायावाती ने भाजपा के पीएम के पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि यदि मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो देश में कभी भी सांप्रदायिक दंगे हो सकते हैं। मोदी को सत्ता में आने से रोकना होगा। उन्होंने कहा, देश में पिछले कुछ वर्षो में भ्रष्टाचार बढ़ा है। इससे चंडीगढ़ भी अछूता नहीं रहा है।

विज्ञापन

कांग्रेस पर बोला हमला

Mayawati War on Modi and Congress

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि वह अपने युवराज को बिना प्रधानमंत्री घोषित किए ही चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि वे समतामूलक समाज बनाएंगी। यदि केंद्र में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर सरकार चलाएंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब वे मुख्यमंत्री थीं तो कभी सांप्रदायिक और जातीय तनाव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे

Mayawati War on Modi and Congress

मायावती रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-25 के रैली ग्राउंउ में बसपा प्रत्याशी जन्नत जहां और हिमाचल प्रदेश के पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी दोहराना नहीं भूलते कि सरकार में आने पर बिगड़ी हुई स्थिति को सुधार देंगे।

उन्होंने इस पर सवाल किया कि जब केंद्र में भाजपा की छह साल सरकार रही तो उन्होंने क्यों नहीं सुधार किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बसपा के उम्मीदवारों को जिताने और विरोधी पार्टियों के घोषणा पत्र से सावधान रहने को कहा।

मायावती ने कहा कि पार्टी अपने बल पर चुनाव लड़ रही है। किसी के साथ समझौता नहीं किया है। पार्टी में सर्व समाज को उचित भागीदारी दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने देश के अनुसूचित जाति जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ न्याय नहीं किया।

विज्ञापन

कालाधन वापस आने से बेरोजगारी दूर होगी

Mayawati War on Modi and Congress

कांग्रेस, बीजेपी व अन्य विरोधी पार्टियों के वर्गों से करोड़ों कालाधन विदेशी बैंक में जमा है। इसे देश में वापस नहीं लाए जाने से बेरोजगारी दूर होती। वहीं, रैली को राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप, सांसद अवतार सिंह करीमपुरी, बसपा चंडीगढ़ संयोजक हाफिज अनवर उल हक, प्रत्याशी जन्नत जहां सहित हिमाचल प्रदेश के बसपा उम्मीदवारों ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed