फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayank became the topper of Chandigarh in Humanities

ह्यूमैनिटीज में मयंक बने चंडीगढ़ के टॉपर

Sat, 11 Jul 2020 12:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mayank became the topper of Chandigarh in Humanities
ह्यूमैनिटीज में मयंक बने चंडीगढ़ के टॉपर
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-10 निवासी मयंक जैन ने आईसीएसई 12वीं में ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 97 फीसदी अंक हासिल कर चंडीगढ़ में टॉप किया है। सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबेरी फील्ड वर्ल्ड स्कूल के छात्र मयंक ने पॉलिटिकल साइंस और फिजिकल एजुकेशन में 100-100 अंक लिए। इसके साथ ही साइकोलॉजी में 99 और हिस्ट्री व इंग्लिश में 93-93 अंक लिए। उन्होंने परीक्षा से एक महीने पहले गंभीर होकर पढ़ाई शुरू की। प्री बोर्ड में उन्होंने काफी मेहनत की। करीब छह घंटे पढ़ाई करते थे। मयंक ने बताया कि विद्यार्थी ह्यूमैनिटीज को बोरिंग समझते हैं, क्योंकि वे इन विषयों को रट्टा लगाने की कोशिश करते हैं। ह्यूमैनिटीज में अच्छा स्कोर करने के लिए जरूरी है कांसेप्ट को समझना। उन्होंने 10वीं में 91 प्रतिशत स्कोर किया था। मयंक के पिता अजय जैन पंजाब-हरियाणा हाइकोर्ट में वकील हैं और माता-पूजा जैन गृहिणी हैं। वे कानून में ही अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। इसके लिए वे नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से अपनी लॉ की पढ़ाई करें।
नान मेडिकल में युक्ता बनीं सेंट जेवियर्स की टॉपर
सेक्टर-44 स्थित सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं की छात्रा युक्ता ने नॉन मेडिकल में 95 प्रतिशत स्कोर किया है। युक्ता ने गणित, फिजिकल एजुकेशन और फिजिक्स में 98 अंक लिए। युक्ता ने बताया वे भविष्य में कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं। वे आईआईटी बॉम्बे या आईआईटी चेन्नई से बीटेक करना चाहती हैं। युक्ता ने बताया वे रेगुलर दिनों में 8 घंटे पढ़ाई करती थी। परीक्षा के दिनों में वे 12 घंटे तक पढ़ती थी। उनकी माता परवेश भट्टी आर्किटेक्ट और पिता सुशील भट्टी मैनेजर है। युक्ता ने बताया उन्होंने 10वीं में मोहाली जिले में 96.6 प्रतिशत के साथ टॉप किया था।
विज्ञापन

अभय मोहन मेडिकल स्ट्रीम में स्ट्राबेरी के टॉपर
सेक्टर-18 निवासी डॉक्टर परिवार से नाता रखने वाले अभय मोहन ने 12वीं में मेडिकल में 94 प्रतिशत स्कोर किया है। वे सेक्टर-26 स्थित स्ट्रबैरी फील्ड वर्ल्ड स्कूल में बारहवीं के टॉपर हैं। अभय ने बताया उन्होंने बायोलॉजी में 95, फिजिक्स में 93 और केमिस्ट्री 86 अंक लिए हैं। वे अपने केमिस्ट्री के अंकों से खुश नहीं है, इसलिए उन्होंने री-इवैल्यूएशन का फॉर्म भरा है। अभय की माता डॉ. वंदना और पिता डॉ. विवेक मोहन पेशे से डॉक्टर हैं। अभय ने बताया वे अमेरिका जाकर जेनेटिकल इंजीनियरिंग के साथ बायोइंफॉर्मेटिक्स की पढ़ाई करना चाहते हैं। अभय खेल में भी माहिर हैं। वे लॉन टेनिस में अंडर-19 व 14 में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इसके साथ ही स्कूल नेशनल गेम्स में चंडीगढ़ को रिप्रेजेंट किया है। उनकी खेल में रुचि है, इसलिए वे सेल्फ स्टडी को 3 घंटे ही दे पाते थे। अभय ने बताया दसवीं में उनके 90.40 प्रतिशत अंक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना ट्यूशन के परनीत सेंट जेवियर्स की टॉपर
सेक्टर-29 निवासी परनीत कौर ने 12वीं मेडिकल में 95 प्रतिशत अंक लेकर सेंट जेवियर्स में टॉप किया है। चंडीगढ़ सेंट जेेवियर्स स्कूल की छात्रा परनीत ने फिजिकल एजुकेशन में 100, इंग्लिश में 91, फिजिक्स और केमिस्ट्री में 92, बायोलॉजी में 97 अंक लिए हैं। परनीत ने बताया कि वे पढ़ाई के साथ मां की रसोई और घर के काम में मदद भी करती थीं। उन्होंने कोई ट्यूशन नहीं ली थी। स्कूल और पैरेंट्स की गाइडेंस में उन्होंने सेल्फ स्टडी की। वे 12वीं में अपने स्कूल में कल्चरल एक्टिविटीज की कैप्टन रही हैं। परनीत ने बताया वे डॉक्टर बनना चाहती हैं। इसके अलावा अगर उन्हें दूसरी च्वाइस मिले तो वह प्रशासनिक सेवा में काम करना चाहेंगी। परनीत के पिता बलबीर सिंह मोहाली से जल विभाग से रिटायर्ड सीनियर असिस्टेंट हैं। उनकी माता कुलदीप कौर गृहिणी हैं। परनीत ने 10वीं में 96.2 प्रतिशत लिए थे। परनीत ने बताया कि अगर फोकस के साथ पढ़ाई करो तो बिना ट्यूशन के भी 90 से ऊपर स्कोर किए जा सकते हैं।

देव अंगद कॉमर्स में चंडीगढ़ के टॉपर रहे
सेक्टर-19 निवासी व स्ट्राबेरी स्कूल के छात्र देव अंगद ने 12वीं कॉमर्स में 94.25 प्रतिशत अंक लेकर चंडीगढ़ में टॉप किया है। देव अंगद ने बताया उनकी तैयारी के हिसाब से उन्हें इतने अंकों की उम्मीद थी। उन्होंने इकोनॉमिक्स में 97, गणित में 97, अकाउंट्स में 86, कॉमर्स में 95 और इंग्लिश में 88 अंक लिए हैं। देव ने बताया उनके पिता जगदीप सिंह बिजनेसमैन हैं और माता रूपिंदर कौर गृहिणी हैं। देव ने बताया कि वे सीए बनना चाहते हैं, इसके लिए वे अभी तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ वे किसी अच्छे कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई करना चाहते थे। देव ने बताया वे दिन में सात घंटे पढ़ते हैं, जबकि रात को दो से तीन घंटे वे नेटफिलिक्स व फुटबाल खेलने के लिए निकालते हैं। उन्हें स्वीमिंग का भी शौक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed