Gurmeet Ram Rahim: राम रहीम की पैरोल का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, याचिका दाखिल कर रद्द करने की मांग
याचिकाकर्ता एडवोकेट ने कहा कि राम रहीम यूट्यूब पर वीडियो डाल रहा है जो डिलीट की जानी चाहिए। राम रहीम के पैरोल पर बाहर आने के बाद से ही लगातार डेरा समर्थकों व आम लोगों के बीच तनाव का सिलसिला बढ़ने लगा है। हाई कोर्ट में दाखिल इस याचिका पर जल्द सुनवाई होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरमीत राम रहीम की पैरोल रद्द करने की मांग को लेकर अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया कि सरकार ने अपने ही नियमों के खिलाफ जाकर राम रहीम को पैरोल दी है। हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दाखिल इस याचिका पर जल्द सुनवाई होगी। एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने याचिका में आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने राम रहीम को पैरोल देते हुए नियमों की अवहेलना की है।
नियमों के अनुसार किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या न हो इसलिए पैरोल पाने वाला व्यक्ति जिस स्थान पर रुकता है उसके डीएम से राय ली जाती है। राम रहीम के मामले में इस नियम को सरकार ने भुला दिया। याची ने कहा कि राम रहीम पंजाब को सीधे-सीधे प्रभावित करता है और उनके चलते पंजाब में कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। बावजूद इसके पैरोल से पहले हरियाणा सरकार ने पंजाब सरकार की राय नहीं ली।
राम रहीम सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहता है और ऐसे में यह कारण कानून-व्यवस्था के लिए खतरा है। राम रहीम के पैरोल पर बाहर आने के बाद कई जगह डेरा समर्थकों व अन्य के बीच तनाव की स्थिति बढ़ी है। पैरोल की स्थिति में कुछ शर्तें रखी जाती हैं और स्थानीय थाने को पैरोल पाने वाले पर नजर रखने की हिदायत दी जाती है। मोबाइल आदि पर भी रोक की शर्त रखी जाती है लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया और राम रहीम तो इंटरनेट पर गाने गा रहा है। याची ने हाईकोर्ट से अपील की है कि राम रहीम को दी गई पैरोल के आदेश को रद्द किया जाए।
बरनावा आश्रम में पैरोल काट रहा है राम रहीम
रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिनों का पैरोल लेकर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बरनावा आश्रम में है। इस दौरान वह हर रोज पहले की तरह स्टेज लगाकर हाथ में मोर पंखी लिए इंटरनेट पर ऑनलाइन आकर सत्संग करता है। इसके अलावा भजन भी गाता है और अनुयायियों को गुरुमंत्र देता है।
पंजाब के मंत्री की डेरे पर मौजूदगी से उठा था विवाद
हरियाणा में पंचायत चुनाव के ऐन मौके पर पैरोल पर बाहर आए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के डेरे पर पंजाब के मंत्री की मौजूदगी विवादों में आ गई है। डेरा मुखी को बार-बार पैरोल मिलने पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे। वहीं अब पंजाब सरकार के मंत्री फौजा सिंह सरारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। यूजर्स मंत्री को ट्रोल कर रहे हैं।