फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Maths paper: brought a smile on someone's face, then someone is upset

गणित का पेपर : किसी के चेहरे पर लाया मुस्कान तो कोई परेशान

Fri, 06 May 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Maths paper: brought a smile on someone's face, then someone is upset
पेपर देकर लौटते बच्चे। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर में सीबीएसई की ओर से वीरवार को दसवीं टर्म-2 में गणित स्टैंडर्ड और बेसिक की परीक्षा का आयोजन करवाया गया। परीक्षा देकर बाहर आ रहे छात्रों में कई खुश दिखे तो कइयों ने बताया कि पेपर थोड़ा उलझाने वाला था। परीक्षा दो घंटे की थी। इसमें तीन सेट आए थे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर में कुछ उलझने थीं इसलिए सवाल हल करने में थोड़ा समय लगा। हालांकि समय पर पेपर पूरा हो गया था लेकिन पहले थोड़ा डर लग रहा था। शिक्षकों ने बताया कि गणित बेसिक के मुकाबले स्टैंडर्ड थोड़ा मुश्किल था। जीएमएसएसएस-35 में गणित की शिक्षक वीनु कैले और हरप्रीत कौर ने बताया कि स्टैंडर्ड में तीनों सेट्स की तुलना करें तो सेट ए मुश्किल और सेट सी आसान था। तीनों सेट्स में केस स्टडी के सवाल मुश्किल थे। इसके अलावा 4-4 नंबर के प्रश्न भी मुश्किल थे। वहीं, गणित बेसिक का पेपर आसान था। इसमें केस स्टडी सवाल छात्रों के लिए आसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed