{"_id":"5c8c9cb5bdec2214757c4737","slug":"math-teacher-taught-about-live-in-relationship-to-the-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित के प्राध्यापक ने कक्षा में पढ़ाया 'लिव इन रिलेशन' का पाठ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित के प्राध्यापक ने कक्षा में पढ़ाया 'लिव इन रिलेशन' का पाठ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Sat, 16 Mar 2019 12:20 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
राजकीय महिला कॉलेज में बीकॉम की कक्षा में गणित के प्राध्यापक द्वारा क्लास में छात्राओं को लिव इन रिलेशन का पाठ पढाने का मामले सामने आया है। इसका छात्राओं ने विरोध किया और कॉलेज की प्रिंसिपल से शिकायत की है। इस लेक्चर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कॉलेज प्रिंसिपल डा. अनुराधा पुनिया ने मामले को उच्चतर शिक्षा विभाग तक भी पहुंचाया है।
विज्ञापन
प्रिंसिपल ने बताया कि बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं ने प्राध्यापक की इस तरह की क्लास के बारे में उनसे शिकायत की थी। इसके बाद कॉलेज की कमेटी ने भी मामले की जांच की थी। हमने अगले दिन ही कक्षा के प्राध्यापक को बदल दिया था। प्राध्यापक गवर्नमेंट महिला कॉलेज में छह माह के लिए डेपुटेशन पर आए हैं। इससे पहले वें पंडित चिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में कार्यरत थे।
विज्ञापन
प्राध्यापक ने लिखित में मांगी है माफी : प्रिंसिपल
कॉलेज प्रिंसिपल डा. अनुराधा ने बताया कि कमेटी की जांच के बाद प्राध्यापक ने छात्राओं से भी इसके लिए माफी मांगी है। उन्होंने बताया कि प्राध्यापक की लिखित में माफी मांगने के बाद कॉलेज का माहौल ठीक है। दोनों तरफ से मामला शांत है। हमने प्राध्यापक की क्लास भी बदल दी है।
विज्ञापन