{"_id":"5c8288f1bdec22145f5383fe","slug":"master-motivators-protest-against-punjab-government-in-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर में पानी की टंकी में चढ़े मोटिवेटर, एक ने लगाई आग, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरूर में पानी की टंकी में चढ़े मोटिवेटर, एक ने लगाई आग, अस्पताल में भर्ती
Fri, 08 Mar 2019 08:55 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Mar 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
मोटिवेटर ने पेट्रोल छिड़क लगाई आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर के मालेरकोटला में प्रदर्शन कर रहे छह मास्टर मोटिवेटर तीसरे दिन भी पानी की टंकी पर चढ़े रहे। शुक्रवार शाम को मोटिवेटरों ने लुधियाना-संगरूर मुख्यमार्ग पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान एक मोटिवेटर लखवीर सिंह निवासी गांव समाघ (फरीदकोट) ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां लखवीर की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात पानी की टंकी पर चढ़ीं यूनियन की दो वर्कर तरनवीर कौर, अमृतसर और कुलजीत कौर की तबीयत खराब हो गई। तरनवीर कौर को मालेरकोटला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को मोटिवेटरों ने लुधियाना-संगरूर मार्ग पर धरना लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसी दौरान फरीदकोट निवासी लखवीर सिंह ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। मौके पर मौजूद डीएसपी अमरगढ़ पलविंदर सिंह चीमा और नायब तहसीलदार बलविंदर सिंह ने यूनियन के वर्करों की मदद से आग बुझाई और तुरंत एंबुलेंस से उसे सरकारी अस्पताल ले गए। तुरंत एक्शन में आए अधिकारियों और वर्करों के कारण आग को बुझा लिया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर यूनियन नेता बग्गा सिंह, रविंदर सिंह, रमनदीप कौर, बलजीत सिंह बठिंडा, रणजीतसिंह और जगसीर सिंह ने कहा कि अगर मोटिवेटर यूनियन के किसी मुलाजिम का कोई नुकसान होता है तो उसके लिए जल सप्लाई विभाग और राज्य सरकार जिम्मेदारी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को पूरा न किया तो वह सरकार और विभाग के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।