{"_id":"63a981c8212dc323a60b9f1f","slug":"massive-fire-breaks-out-in-scrap-warehouse-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, सामान जल कर राख, दमकल कर्मियों ने दो घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, सामान जल कर राख, दमकल कर्मियों ने दो घंटे में पाया काबू
Mon, 26 Dec 2022 07:55 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 26 Dec 2022 07:55 PM IST
सार
आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल की करीब छह गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग में जला कबाड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लुधियाना के धूरी लाइन इलाके में रविवार की देर रात को उस समय भगदड़ मच गई, जब एक कबाड़ की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। कबाड़ की दुकान में अलग-अलग तरह का सामान पड़ा था जो जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल की करीब छह गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। बाकी फायर ब्रिगेड की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार धूरी लाइन में एक कबाड़ का गोदाम है, जहां अचानक से देर रात को आग लग गई। गोदाम में धुआं निकलता देख आसपास के लोग आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे। लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इसी दौरान आग ज्यादा बढ़ गई और लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जिन्होंने पहुंचते ही आग पर काबू पाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कबाड़ के गोदाम में टायर और अलग-अलग सामान पड़ा था। जिस कारण आग फैल रही थी। आग ज्यादा होने के कारण आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आ गए। लोगों ने तो सामान भी इधर-उधर करना शुरू कर दिया था लेकिन इसी दौरान फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दो घंटे के बाद आग पूरी तरह से काबू की गई और लोगों ने राहत की सांस ली।