{"_id":"5b72e52a42c792057404edd1","slug":"martyr-s-mother-wandering-for-government-help-in-barnala","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर-दर की ठोकरें खा रही शहीद की मां, अधिकारी कहते हैं सुविधा के लिए छोटा बच्चा पेश करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर-दर की ठोकरें खा रही शहीद की मां, अधिकारी कहते हैं सुविधा के लिए छोटा बच्चा पेश करो
अखिलेश बंसल, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
Updated Wed, 15 Aug 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
शहीद धर्मवीर सिंह का परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन्य पदक से सम्मानित गांव बख्तगढ़ के सिपाही धर्मवीर सिंह ने मात्र 19 वर्ष की उम्र में पाकिस्तानी आतंकवादियों का मुकाबला करते वक्त शहादत का जाम पिया था। उनके परिवार ने सरकारों से मिला पैसा यादगार के निर्माण पर लगा दिया। अपने वादों से मुकरी सरकारों ने परिवार के किसी भी सदस्य को आज तक नौकरी तक नहीं दी है। गांव बख्तगढ़ के धर्मवीर सिंह 1997 के दौरान भारतीय सेना की 16 सिख रेजीमेंट में भर्ती हुए थे।
धर्मवीर चार मई 2001 को पाकिस्तानी आतंकवादियों से मुकाबला करते पुंछ राजौरी सेक्टर में शहीद हो गए थे। सरकार ने गांव बख्तगढ़ के सरकारी स्कूल के नाम के साथ शहीद धर्मवीर का नाम जोड़ दिया और एक सड़क का नाम भी शहीद के नाम पर रख दिया। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने शहीद के भतीजे को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया लेकिन वह भरोसा आज तक पूरा नहीं हो सका।
शहीद धर्मवीर सिंह के पिता धनी राम सहगल पहले ही स्वर्गवासी हो गए थे। शहीद परिवार को सेना, केंद्र और राज्य सरकारों से करीब 14 लाख रुपये की राशि मिली थी, जिसे परिवार अपने बेटे की यादगार बनाने और पुण्यतिथियां मनाने में खर्च कर चुका है। शहीद के दो भाई विवेक व राजिंदर कुमार ट्रक ड्राइवरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
शहीद की माता शिमला देवी का कहना है कि जब भी वह प्रशासन के पास जाती है तो सरकारी मुलाजिम कहते हैं अगर कोई सहूलियत लेनी है तो छोटा बच्चा पेश करो जो शहीद पर निर्भर था, अब छोटा बच्चा कहां से लाएं। शहीद धर्मवीर के परिजनों का कहना है कि नेता शहीदों को देश और कौम का सरमाया बता वोट बैंक जुटा रहे हैं। उन्हें चाहिए कि शहीद परिवारों से किए गए वादों को पूरा करें।