Ludhiana: शहीद मनदीप को बेटे ने दी मुखाग्नि, पिता को सलामी देकर बोला-मैं भी सेना में जाकर देशसेवा करूंगा
मनदीप सिंह 17 साल पहले 2005 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। चार मार्च को वह 20 दिन की छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। मनदीप के पिता का 2012 में निधन हो गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ आतंकी हमले में शहीद हुए लुधियाना के दोराहा के गांव चणकोइयां के मनदीप सिंह का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान जिला प्रशासन सहित कई गण्यमान्य लोग शहीद को नमन करने पहुंचे। लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। गांव में जब शहीद मनदीप का पार्थिव शरीर पहुंचा तो परिवार में मातम पसर गया। गांव के लोगों ने मनदीप सिंह के नाम के और भारत माता की जय के नारे लगाए।
अंतिम संस्कार से पहले शहीद की बेटी और बेटे ने उन्हें सलामी दी। मनदीप सिंह के बेटे ने कहा कि वह भी सेना में भर्ती होकर अपने देश की सेवा करेगा और दुश्मनों के दांत खट्टे करेगा। इस दौरान परिवार ने केंद्र सरकार से भारत और पाकिस्तान के संबंधों में प्रगाढ़ता लाने की मांग की। साथ ही सेना से इस तरह की हरकत का करारा जवाब देने की मांग की।
यह भी पढ़ें: Bathinda: शहीद सेवक सिंह पंचतत्व में विलीन, रोते हुई मां बोली-हमारे पांच शहीद हुए, पाकिस्तान के दस मारो
मनदीप सिंह 17 साल पहले 2005 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। चार मार्च को वह 20 दिन की छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। मनदीप सिंह के परिवार में उनकी मां बलविंदर कौर, पत्नी जगदीप कौर, बेटा करणदीप सिंह, बेटी खुशदीप कौर, छोटा भाई जगपाल सिंह और जगजीत सिंह हैं। मनदीप के पिता का 2012 में निधन हो गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.