फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   marrige will be Basant Panchami

गजब, इस दिन एक साथ होंगे 7 फेरे, 1 निकाह

Thu, 09 Jan 2014 11:00 AM IST
नीरज कुमार/ अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Jan 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
marrige will be Basant Panchami

इस बार एक ही जगह सात फेरे, निकाह होगा। भारत विकास परिषद और अमर सेवा सदन सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन कर रही है। यह आयोजन बसंत पंचमी के दिन होगा।

विज्ञापन


इससे पहले संस्था की ओर से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन होगा। भागवत कथा पर टूंडला वाले आचार्य पंडित रमा शंकर उपाध्याय प्रवचनों की अमृत वर्षा करेंगे।
विज्ञापन


यह आयोजन 28 जनवरी से तीन फरवरी होगा। चार फरवरी बसंत पंचमी के दिन विवाह महोत्सव होंगे। इस महोत्सव में सभी धर्मों के वर वधु परिणय सूत्र में बंधेंगे।

सभी अपने धर्म के अनुसार ही विवाह कार्य संपन्न कराए जाएंगे। विवाह के योग लोग 20 जनवरी तक आवेदन भेज सकते हैं। अब तक 72 शादियां कराई जा चुकी हैं। भागवत कथा सेक्टर-21 के प्राचीन शिव मंदिर में होगी जबकि विवाह महोत्सव सेक्टर-21 के कम्युनिटी सेंटर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन के बाद स्क्रीनिंग
एससी वोहरा का कहना है कि आवेदन करने वालों की जांच हमारी स्क्रीनिंग कमेटी करेगी। यह गुप्त सूचना जुटाती है। यदि स्क्रीनिंग कमेटी ने आवेदन में किसी प्रकार की गलत सूचना दी गई तो उन्हें इससे हटा दिया जाएगा। विवाह के लिए सभी जोड़ों को जीवन निर्वाह के लिए घरेलू सामान भी दिया जाता है।


ये है योग्यता
माता पिता या भाई बहन कोई भी कन्या की शादी के लिए आवेदन कर सकते हैं। लड़का या लड़की उन्हें खुद चुनना होता है। संस्था केवल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की शादियां कराती हैं।

शादी का सभी खर्च संस्था करती है। इसमें करीब एक जोड़ा पर साठ से सत्तर हजार का खर्च आता है। जोड़ों को जरूरत के सामान में बिस्तर, गद्दा कंबल, सिलाई मशीन, घरेलू बर्तन, विवाह के नाश्ता और लंच की व्यवस्था के अलावा बैंड बाजा का खर्च भी संस्था उठाती है। शादी का जोड़ा भी संस्था प्रदान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed