फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Married to be naked, crushed by car

विवाहिता को निर्वस्त्र कर गाड़ी से कुचला

Sat, 22 Feb 2014 01:21 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 22 Feb 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
Married to be naked, crushed by car
विवाहिता की पहचान चित्रा (19) निवासी गांव पलोग (ननोहग) ग्राम पंचायत नीन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने संदेह के आधार पर चित्रा की मौसी निर्मला सहित छह लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इनमें दो महिलाएं और एक टैक्सी चालक भी शामिल है। चित्रा का पति सुभाष नेपाली मूल का है।
वीरवार को रात साढ़े ग्यारह बजे एक ट्रक ड्राइवर ने थाना ढली में सूचना दी कि एक लड़की निर्वस्त्र हालत में सधोड़ा के पास सड़क पर मदद के लिए चिल्लाते हुए देखी गई है।
विज्ञापन

सुनसान और जंगल का रास्ता होने के कारण वह डर गया था और ट्रक को वहां नहीं रोक पाया। पुलिस के पहुंचने पर सड़क के किनारे चित्रा का शव मिला।
जांच में पता चला कि चित्रा वीरवार शाम अपनी मौसी निर्मला के यहां सधोड़ा गई थी। यहां निर्मला रिटायर्ड एयरफोर्स ऑफिसर के कॉटेज में बतौर केयर टेकर काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मला ने पुलिस को बताया कि चित्रा डेढ़ माह की बेटी के साथ कॉटेज में आई थी। रात करीब ग्यारह बजे उसे दौरे पड़ने लगे और उसने अपने कपड़े उतार दिए और नवजात को भी निर्वस्त्र कर दिया। कॉटेज से बाहर इसी अवस्था में अपनी बेटी को लेकर भाग गई।
उन्होंने पीछा किया और मोबाइल पर इसकी जानकारी चित्रा की मां को दी। उन्होंने चित्रा के हाथों से नवजात को तो छीन लिया लेकिन वह उनके काबू से बाहर थी। उसने मशोबरा से टैक्सी चालक को कॉल कर बुलाया। टैक्सी में वह तीन महिलाएं और कॉटेज में काम करने वाले दो नौकर बैठे थे।

चित्रा के कपड़े और बच्ची को लेकर वह ननोहग गांव गए जहां उसकी मां को चित्रा की बेटी और कपड़े देकर लौट आए। उन्हें सुबह ही चित्रा की मौत के बारे में पुलिस से सूचना मिली।
 छह आरोपियों से पूछताछ
 निर्मला के इस बयान को जब पुलिस ने जांचा तो उसके साथ टैक्सी में गए अन्य लोगों के बयान अलग- अलग आने लगे।
इसी आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों को धर लिया और इनसे पूछताछ चल रही है। चित्रा के शव का आईजीएमसी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर दिया गया है।
रिपोर्ट में साफ हो गया है कि चित्रा पर दो बार गाड़ी चढ़ाई गई है। आगामी जांच के लिए बिसरा रिपोर्ट फोरेंसिक लैब भेज दी गई है।

कोट्स
मौसी निर्मला सहित छह आरोपियों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अभिषेक दुल्लर, पुलिस अधीक्षक, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed