{"_id":"270333274bde766ada1f7fc2ce060259","slug":"married-man-dead-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालातों में शादीशुदा युवक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालातों में शादीशुदा युवक का शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
Updated Fri, 23 May 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी के गांव कोंकपुर में शुक्रवार सुबह तालाब से एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। व्यक्ति कोंकपुर गांव ही रहने वाला है। वहीं घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर सदर पुलिस सूचना पाकर पहुंची और शव को तालाब से निकलाकर शहर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रख दिया गया है।
थाना सदर सब इंस्पेक्टर गुलजार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव कोंकपुर तालाब में किसी ने शव को तालाब में देखा तो इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी।
विज्ञापन
वहीं गांव सरपंच ने पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी। शव गांव कोंकपुर के संदीप (25) का है। जो पिछले दो दिनों से घर से लापता था।
उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति शादीशुदा था और मेहनत-मजदूरी करता था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था।
मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रख दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।