फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Markets full pack with colorful fancy lamps

दिवाली को लेकर बाजार में आया है यह

Tue, 10 Nov 2020 08:15 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Markets full pack with colorful fancy lamps
सेक्टर-20 के बाजार में दीये खरीदती महिला। फोटो : करुण शर्मा - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। दिवाली दीपों का त्योहार है। दीपों के बिना दिवाली अधूरी है। दिवाली के दिन जगमगाते दीपों को देखकर ऊर्जा और सकारात्मकता मिलती है। बाजार कई तरह के दीयों से सज गए हैं। रंग-बिरंगे फैंसी दीये लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। सेक्टर-25 स्थित कुम्हार कॉलोनी की महिला कारीगर अंजू ने बताया कि कोरोना का असर दीयों की बिक्री पर भी पड़ा है। पहले जैसा कुछ भी नहीं है। पिछले साल के मुकाबले इस बार दीये की मांग काफी कम है। हालांकि, शांति के प्रतीक गौतम बुद्ध की मूर्तियों की मांग बरकरार है।
विज्ञापन

बाजार में उपलब्ध दीये
बाजार में 50 से ज्यादा तरह के दीये उपलब्ध हैं। सामान्य, फैंसी, स्टैंड, जोत, प्लेट, मंदिर, हंस रतन दीया के साथ-साथ रतन दीपक जैसे कई प्रकार के दीये उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 10 से लेकर 500 रुपये तक है। हरा, पीला, लाल, गुलाबी समेत कई रंगों से सजे दीये मन को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन

5 महीने पहले शुरू हो जाता है दीये बनाने का काम
कुम्हार कॉलोनी के रहने वाले अमर ने बताया कि दिवाली के लिए 5 महीने पहले दीये बनाने का काम शुरू कर देते हैं। हर बार वह लाखों दीये बनाते हैं। दीये बनाने के लिए सबसे पहले मिट्टी को कूटकर पतला किया जाता है, उसके बाद पानी में भिगोकर रख दिया जाता है। मुलायम होने के बाद दीये बनाए जाते हैं, जिन्हें गर्म भट्ठी में पकाया जाता है। इसके बाद अलग-अलग रंग से डिजाइन बनाए जाते हैं। हालांकि, मिट्टी के दीयों को बनाने में जितनी मेहनत लगती है, उतनी आय नहीं होती, लेकिन त्योहारों की अहमियत बनाए रखने के लिए दीये बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार से सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं दीये
सेक्टर-25 की कुम्हार कॉलोनी में बाजार से सस्ते दामों पर दीये खरीदे जा सकते हैं। अमर ने बताया कि पिछले कई साल से लोग सीधे दीये खरीदने उनके पास पहुंचते हैं। उन्हें बाजार से लगभग आधे मूल्य पर दीये मिल जाते हैं।
प्रति दीये की कीमत
सामान्य दीया- 10 के 12 रुपये
फैंसी दीया- 10 रुपये
स्टैंड दीया- 20 रुपये
बड़ा फैंसी दीया- 40 रुपये
मंदिर दीया- 200 रुपये
हंस प्लेट- 100 रुपये
रतन दीपक- 300 रुपये
जोत दीया- 120 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed