फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   market fees issue

जानिए, मार्केट फीस खत्म होने से क्या पड़ेगा इम्पेक्ट?

Wed, 30 Jul 2014 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Jul 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
market fees issue

प्रशासन ने सब्जियों और फलों पर मार्केट फीस खत्म करने का निर्णय लिया है। वहीं लोगों का कहना है कि प्रशासन को प्रतिदिन मार्केट के हिसाब से सब्जियों और फलों के रिटेल रेट तय करने चाहिए और इसी रेट पर ही पूरे शहर में सब्जियां और फल ग्राहकों को मिलें। क्योंकि विक्रेता अपनी मर्जी से इलाके के हिसाब से रेट तय कर लेता है।

विज्ञापन


वहीं मार्केट कमेटी के निदेशक का कहना है कि मार्केट फीस खत्म करने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि यह फीस होलसेल के कारोबार में चार्ज की जाती है और आढ़ती जमींदार से आगे विक्रेता को सब्जी और फल बेचता है। साथ ही रिटेल रेट तय करने का अधिकार मार्केट कमेटी को होना चाहिए।
विज्ञापन


हर किसी को मिलेगा कारोबार का अधिकार
इस समय मंडी में उन आढ़तियों को ही कारोबार करने का अधिकार है जिनके पास लाइसेंस है। मार्केट कमेटी आढ़तियों से लाइसेंस फीस चार्ज करता है, लेकिन दो प्रतिशत फीस खत्म हो जाने से हर किसी नए व्यापारी को भी कारोबार करने का अधिकार मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहक तक पहुंचने तक दोगुना हो जाते हैं दाम
मार्केट कमेटी के अनुसार होलसेल रेट पर तो उनका कंट्रोल होता है, लेकिन होलसेल के बाद ग्राहक तक पहुंचते हुए जो रेट तय होते हैं वह डेढ़ से दो गुना बढ़ जाते हैं।

रविवार को भिंडी का मंडी में होलसेल रेट 18 रुपये था, जो कि बाजार में 40 रुपये किलो बिकी। वहीं टमाटर जिसका होलसेल रेट 22 से 25 रुपये किलो था, बाजार में वह ग्राहकों को 40 से 50 रुपये किलो में मिला।

कोट
सब्जी और फलों की बिक्री पर राष्ट्रीय नीति बननी चाहिए। मार्केट फीस खत्म करने से कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, इतना जरूर है कि अधिकारियों की तानाशाही समाप्त हो जाएगी।
-दिग्विजय कपूर, अध्यक्ष आढ़ती एसोसिएशन

अगर प्रशासन वाकई चाहता है कि महंगाई कम करे तो सब्जी और फलों के रेट खुद तय करे। क्योंकि रिटेल के रेट ही अगर विक्रेता ज्यादा तय करेगा तो ग्राहक को किस तरह से राहत मिलेगी। ऐसे विक्रेताओं पर कार्रवाई का प्रावधान होना चाहिए, जो होलसेल के मुकाबले दोगुने रेट पर सब्जी बेचते हैं।

-सुरेंद्र शर्मा, प्रेस सचिव फासवेक

फीस खत्म करना अच्छा कदम है, लेकिन मंडी के विकास के लिए प्रशासन को नए साधन भी उपलब्ध करवाने होंगे। प्रशासन अगर मंजूरी दे तो कमेटी परचून के रेट तय करने के लिए तैयार है।
- जुझारू सिंह, निदेशक मार्केट कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed