{"_id":"5f2b00b28ebc3e294b1b5127","slug":"market-committees-distributed-laddus-commemorate-shri-ram-mandir-bhoomi-pujan-chandigarh-news-pkl38376440","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री राम मंदिर भूमि पूजन के उपलक्ष्य में मार्केट कमेटियों ने बांटे लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री राम मंदिर भूमि पूजन के उपलक्ष्य में मार्केट कमेटियों ने बांटे लड्डू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर बुधवार को शहर में दीपावली जैसा माहौल था। मार्केट को जगमगाती रोशनी से सजाया गया। सेक्टर 23 मार्केट में प्रधान नरेश महाजन के नेतृत्व में दुकानदारों ने लड्डू बांटे। सेक्टर-34 सी में मार्केट प्रधान अनिल भाटिया व श्री साईं ट्रस्ट की ओर से मिट्टी के दीपक और लड्डू वितरित किए गए।
मलोया में श्री साईं मां ट्रस्ट की ओर से सह-संघ चालक राजेन्द्र जैन ने दीप वितरित करवाए। सेक्टर-24 में मार्केट के दुकानदारों की ओर से लड्डू बांटा गया। इस मौके पर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अवनीश बंसल, चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला, सतीश गोयल, जय भगवान गर्ग, एसएस पुरी, दिनेश शर्मा, अशोक कंसल, सर्वजीत सिंह लहरी मौजूद रहे।
नगर निगम में मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर ने बांटे लड्डू
श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर मेयर राजबाला मलिक व सीनियर डिप्टी मेयर रविकांत शर्मा ने निगम में लड्डू वितरण करवाए। सभी कर्मचारियों को लड्डू बांटने के साथ ही मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर ने बधाई भी दी। वहीं, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली व मनोनीत पार्षद शिप्रा बंसल ने अपने-अपने क्षेत्र में लड्डू वितरित किए।
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ ने भी वितरित की मिठाई
भारतीय मजदूर संघ की ओर से पीजीआई, नगर निगम, जीएमसीएच-32, सीटीयू बस स्टैंड, सेक्टर-29 स्थित सेवा धाम में लड्डू वितरित किए गए। इस मौके पर चंडीगढ़ के अध्यक्ष अजीत सिंह, अश्विनी कुमार मुंजाल, मंजीत सिंह सिद्धू, जसवंत सिंह, मलकीत सिंह, रमेश डोगरा, लक्ष्मीकांत तिवारी, विजय कुमार, जगजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।