फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many veterans will not be able to vote for themselves

Chandigarh News: खुद को वोट नहीं डाल सकेंगे कई दिग्गज

Sat, 25 May 2024 05:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Many veterans will not be able to vote for themselves
-हिसार में चारों बड़े प्रत्याशियों के वोट दूसरे हलकों में, उपचुनाव लड़ रहे नायब सैनी भी खुद को नहीं कर सकेंगे मतदान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आज होने वाले मतदान के लिए राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों ने दूसरों का वोट पाने के लिए खूब पसीना बहाया है, लेकिन संयोग की बात है कि कई प्रत्याशी खुद को वोट नहीं कर पाएंगे। दरअसल, ये नेता दूसरे लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे हैं और उनकी वोट किसी दूसरे क्षेत्र में है। हिसार सीट के समीकरण सबसे दिलचस्प हैं। यहां चुनाव लड़ रहे किसी भी दिग्गज प्रत्याशी की वोट उनके हलके में नहीं है। भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला, जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला और इनेलो प्रत्याशी सुनैना चौटाला के वोट सिरसा में है। इसी प्रकार, कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश जेपी कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कलायत में वोट करेंगे। इसी प्रकार, कुरुक्षेत्र से प्रत्याशी नवीन जिंदल की वोट हिसार में है। इसी सीट से लड़ रहे इंडी गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता की वोट नई दिल्ली में है। कुरुक्षेत्र में आईएनएलडी प्रत्याशी अभय चौटाला का वोट सिरसा में है। सोनीपत में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी का वोट उत्तराखंड के हरिद्वार व करनाल के प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा का वोट सोनीपत हलके में है। इसी तरह गुरुग्राम से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत रेवाड़ी के रामपुरा में वोट डालेंगे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर का वोट उत्तर प्रदेश के आगरा में है। सिरसा में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा भी हिसार शहर में वोट डालेंगी।
सैनी भी खुद को नहीं कर सकेंगे वोट
करनाल विधानसभा से उपचुनाव लड़ रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बेशक करनाल के प्रेम नगर में अपना अस्थायी आशियाना बना लिया हो, लेकिन वह भी खुद को वोट नहीं कर पाएंगे। उनकी वोट अंबाला लोकसभा क्षेत्र के नारायणगढ़ के गांव मिर्जापुर में है और वह सुबह वहीं मतदान करेंगे। उनके मुकाबले कांग्रेस के प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह जरूर खुद को वोट कर सकेंगे, उनकी वोट करनाल में ही है।
विज्ञापन

ये खुद को कर सकेंगे वोट
सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल अपने पैतृक गांव बड़ौली में वोट डालेंगे। करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल की वोट भी करनाल के प्रेम नगर इलाके में ही है। इसी तरह अंबाला से प्रत्याशी बंतो कटारिया पंचकूला व कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी अंबाला के मुलाना में वोट डालेंगे। फरीदाबाद से प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर और कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप फरीदाबाद में ही वोट डालेंगे। सिरसा में भाजपा के अशोक तंवर खुद को वोट डाल पाएंगे। रोहतक लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा अपने हलके में ही वोट करेंगे। इसी तरह, भिवानी से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर अपने पैतृक गांव तालु में मतदान करेंगे तो उनके मुकाबले चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह महेंद्रगढ़ में वोट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed