फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Trains Will Be Canceled From July 25 to 28 on Delhi-Ambala Rail Section

इस रूट पर 25 से 28 तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, यात्रा से पहले जरूर पढ़ लें खबर

Tue, 23 Jul 2019 09:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Jul 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
Many Trains Will Be Canceled From July 25 to 28 on Delhi-Ambala Rail Section
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली-अंबाला रेल सेक्शन के कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर 25 से 28 जुलाई तक इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग कार्य के लिए रेल यातायात बंद रखा जाएगा। इसके चलते 25 से 28 जुलाई तक आठ ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं कई ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जाएगा। इसके अलावा कई ट्रेनों की दूरी घटाई गई है। 

विज्ञापन


रेल प्रबंधन के अनुसार 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र /64454 कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू, 64463/64462 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू, 74993/74994 अंबाला-कुरुक्षेत्र-अंबाला डीईएमयू, 64546/64545 अंबाला- कुरुक्षेत्र-अम्बाला एमईएमयू, 64548/64547 अम्बाला- कुरुक्षेत्र-अम्बाला एमईएमयू 25 से 28 जुलाई तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा 64483 कुरुक्षेत्र-अम्बाला एमईएमयू, 22429/22430 दिल्ली जंक्शन-पठानकोट-दिल्ली जंक्शन सुपरफास्ट, 12460/12459 अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 27 और 28 जुलाई को रद्द रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 11901/11902 मथुरा जंक्शन-कुरुक्षेत्र-मथुरा जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस 25 और 26 जुलाई को पानीपत स्टेशन तक ही चलाई जाएगी और यहीं से वापस भेजी जाएगी। इसके अतिरिक्त 54540/54539 कुरुक्षेत्र-जींद जंक्शन-कुरुक्षेत्र पैसेंजर, 54038/54037 जींद जंक्शन-कुरुक्षेत्र-जींद जंक्शन पैसेंजर, 54048/54047 जींद जंक्शन-कुरुक्षेत्र-जींद जंक्शन पैसेंजर, 54040/54039 जींद जंक्शन-कुरुक्षेत्र- जींद पैसेंजर, 54042/54041 जींद जंक्शन-कुरुक्षेत्र-जींद जंक्शन पैसेंजर, 74013/74014 दिल्ली जंक्शन-कुरुक्षेत्र-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर 25 से 28 जुलाई तक पिहोवा स्टेशन से ही अपनी यात्रा समाप्त/ प्रारंभ करेगी।

वहीं 64463/64462 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू और 64461 हजरत निजामुद्दीन-कुरुक्षेत्र एमईएमयू 27 और 28 जुलाई को  पानीपत स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त/प्रारंभ करेगी। 

इसके अलावा, 19717 जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस 25 से 27 तक बाया रोहतक-पानीपत-कुरुक्षेत्र-अंबाला होकर चलेगी, 19718 चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 26 और 27 जुलाई को अम्बाला-कुरुक्षेत्र-पानीपत-रोहतक होकर चलेगी। 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस 26 जुलाई नई दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला होकर चलेगी। 

वहीं 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस 26 जुलाई को लखनऊ-मुरादाबाद-सहारनपुर-अंबाला होकर चलेगी। 14732 फाजिल्का-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस 27 जुलाई को धुरी-जाखल-शकूरबस्ती-दिल्ली जंक्शन होकर चलेगी। 12920 माता वैष्णो देवी कटरा-डॉ. अंबेडकर नगर (महू) मालवा एक्सप्रेस 27 जुलाई को अंबाला-मेरठ सिटी-गाजियाबाद-हजरत निजामुद्दीन होकर चलेगी। 

14553 दिल्ली जंक्शन-दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस 27 जुलाई को दिल्ली जंक्शन- गाजियाबाद-सहारनपुर-अंबाला होकर चलेगी। 14217 प्रयाग-चंडीगढ़ ऊंचाहार 27 जुलाई को खुर्जा-मेरठ-सहारनपुर-अंबाला होकर चलेगी। 18102 जम्मूतवी-टाटानगर मूरी एक्सप्रेस 27 जुलाई को अम्बाला-सहारनपुर-मेरठ-खुर्जा होकर चलेगी।

12414 जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस 27 जुलाई को अम्बाला-सहारनपुर-मेरठ-गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन होकर चलेगी। 12266 जम्मूतवी-दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरंतो एक्सप्रेस 27जुलाई को बरास्ता लुधियाना-धूरी-जाखल-शकूरबस्ती-दयाबस्ती-दिल्ली सराय रोहिल्ला होकर चलेगी। 

इसी तरह 14554 दौलतपुर चौक-दिल्ली जंक्शन हिमाचल एक्सप्रेस 27 को अंबाला-सहारनपुर-मेरठ-गाजियाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली जंक्शन होकर चलेगी। 14034 श्री माता वैष्णो दिल्ली कटड़ा-दिल्ली जंक्शन जम्मू मेल 27 जुलाई को अंबाला-सहारनपुर-मेरठ-गाजियाबाद- शाहदरा-दिल्ली जंक्शन होकर चलेगी। 14732 फाजिल्का-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस 28 जुलाई को बरास्ता धुरी-जाखल-शकूरबस्ती-दिल्ली जंक्शन होकर चलेगी। 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 28 जुलाई को बरास्ता अम्बाला-सहारनपुर-मेरठ-खुर्जा होकर चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed