फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many students of Punjab want to go Canada for study amid Corona virus pandemic

कोरोना के बीच कनाडा जाने की दीवानगी, वीजा आवेदन और फ्लाइट ठप, फिर भी ले रहे दाखिला

Mon, 27 Jul 2020 12:32 PM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Jul 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Many students of Punjab want to go Canada for study amid Corona virus pandemic
सांकेतिक तस्वीर।

भारत में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। कनाडा समेत तमाम वीजा आवेदन केंद्रों पर ताले लगे हैं। अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स खुल नहीं रही हैं, लेकिन पंजाब के विद्यार्थियों का चस्का कनाडा में स्टडी के लिए बरकरार है। सेशन कब शुरू होगा कुछ पता नहीं लेकिन कनाडा के कॉलेजों व यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की होड़ मची है।

विज्ञापन


कनाडा दूतावास ने पंजाबी स्टूडेंट्स का चस्का देखकर फाइलों को ऑनलाइन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन वीजा कब जारी होगा, इसकी गारंटी नहीं दी जा रही है। विद्यार्थियों से कनाडा कॉलेजों की फीस भरवाई जा रही है लेकिन वीजा आवेदन केंद्रों पर ताले हैं। 
विज्ञापन


कनाडा ने शुरू की एआईपी लेटर प्रकिया
त्रिवेदी ओवरसीज के एमडी सुकांत का कहना है कि कनाडा के वीजा आवेदन सेंटर बंद हैं लेकिन दूतावास ने कामकाज शुरू कर दिया है। विद्यार्थी अपनी फीस कनाडा कॉलेज में जमा करवाकर ऑनलाइन फाइल जमा कर रहे हैं। दूतावास की तरफ से विद्यार्थियों को स्टेज वन अप्रूवल इन प्रिंसिपल जारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी चाहें तो कनाडा कॉलेज की ऑनलाइन क्लास लगा सकते हैं लेकिन अधिकतर विद्यार्थियों का तर्क है कि वह कनाडा की धरती पर पहुंचकर ही कॉलेज में कक्षाएं ज्वाइन करेंगे। ऐसे में कनाडा दूतावास की तरफ से एआईपी लेटर जारी हो रहा हैं। जब वीजा आवेदन केंद्र खुलेंगे तो एआईपी लेटर को साथ लगाते ही उनको वीजा जारी कर दिया जाएगा। बहरहाल, कनाडा में दाखिला शुरू हो चुका है और सेशन अगर इस साल नहीं शुरू हो सके तो 2021 में सेशन शुरू हो जाएगा।

अभिभावकों के मन में सवाल, आईलेट्स सेंटर भी बंद: चैरी बहल
आईलेट्स ट्रेनर चैरी बहल का कहना है कि कनाडा जाने के लिए पंजाबी युवाओं का हमेशा क्रेज रहा है। कोरोना वायरस उनका रास्ता नहीं रोक सकता है लेकिन दिक्कतें काफी आ रही हैं। आईलेट्स ट्रेनिंग सेंटर बंद हैं। कुछ स्टूडेंट्स ऑनलाइन क्लास लगा रहे हैं लेकिन आईलेट्स के टेस्ट काफी कम हो रहे हैं। 

एक एक बैच में 25 स्टूडेंट्स ही टेस्ट दे पा रहे हैं। दूसरा अगर आईलेट्स क्लीयर भी हो जाती है तो अभिभावकों के मन में चिंता उठती है कि सेशन कब शुरू होगा? फ्लाइट्स कब शुरू होंगी? वीजा आवेदन केंद्र कब खुलेंगे? लेकिन इन सब सवालों के बीच काफी अभिभावक बच्चों का दाखिला कनाडा करवा रहे हैं। अगर फ्लाइट्स व वीजा आवेदन केंद्र अगस्त में खुल गए तो वह सितंबर के सेशन की स्टडी बच्चों को कनाडा में करवा ही देंगे।

12वीं का रिजल्ट तो आ गया लेकिन आईलेट्स के कारण हो रहे परेशान
सीबीएसई और पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट आ चुका है लेकिन काफी विद्यार्थी आईलेट्स की परीक्षा को लेकर परेशान है। सरकार ने अभी आईलेट्स केंद्रों को खोलने की परमिशन नहीं दी है। कुछ आईलेट्स सेंटर ऑनलाइन कोचिंग दे रहे हैं लेकिन आगे परीक्षा की डेट नहीं मिल रही है। जिस कारण काफी विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। आईलेट्स की परीक्षा ब्रिटिश काउंसिल द्वारा आयोजित की जाती है लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर 25 विद्यार्थी के बैच के रूप में ही परीक्षा ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed