{"_id":"5fbd38908ebc3e9bf733d172","slug":"many-students-are-unable-to-register-for-pisa-due-to-lack-of-smartphones-chandigarh-news-pkl3950491162","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्टफोन नहीं होने के कारण विद्यार्थी पीसा के लिए नहीं कर पा रहे रजिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्टफोन नहीं होने के कारण विद्यार्थी पीसा के लिए नहीं कर पा रहे रजिस्टर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। स्मार्टफोन नहीं होने के कारण कई विद्यार्थी प्रोग्राम फॉर इंटरनेशनल स्टूडेंट असेसमेंट (पीसा) के लिए रजिस्टर नहीं कर पा रहे हैं। विद्यार्थियों को रजिस्टर करवाने के लिए शिक्षा विभाग ने 20 नवंबर तक का समय दिया था। स्कूल प्रमुखों को इसके लिए विभाग ने निर्देश भेजे थे, लेकिन 70 प्रतिशत तक विद्यार्थियों की ही रजिस्ट्रेशन करवा पाए हैं। कई विद्यार्थी अपनी आईडी के पासवर्ड भी भूल गए हैं।
कई स्कूल प्रमुखों ने बताया कि उनके स्कूल में विद्यार्थियों के पास स्मार्टफोन या रिचार्ज नहीं होने के कारण वे पीसा के लिए रजिस्टर नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कई विद्यार्थी अपनी रजिस्टर आईडी का पासवर्ड भूल गए हैं और मोबाइल नंबर भी बदल लिया है। कुछ विद्यार्थी ऐसे भी हैं जिनसे शिक्षक संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। ज्यादातर विद्यार्थियों को स्कूल में बुलाकर शिक्षकों ने खुद रजिस्ट्रेशन की है। स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक नहीं होने के कारण इसका बोझ भी सामान्य शिक्षकों पर पड़ रहा है।
कोविड के कारण 2022 तक बढ़ाई पीसा की तिथि
कोविड-19 के चलते मई-जून 2021 में होने वाले पीसा की तिथि को 2022 तक बढ़ाया जा चुका है। इसके चलते इसमें शामिल होने वाले विद्यार्थियों में भी बदलाव आया है। इस परीक्षा में 15 साल की आयु वर्ग के विद्यार्थी अलग-अलग स्लॉट में शामिल होंगे। विभाग जिन स्टूडेंट्स को दो साल से तैयारी करवा रहा था, उनकी कक्षा भी बदल चुकी है जिसके कारण उन्हें दोबारा से तैयारी करवानी है। लॉकडाउन के कारण पीसा की तैयारी ऑनलाइन ही करवाई जा रही है। लॉकडाउन के बाद से इसके दो टेस्ट भी ऑनलाइन ही लिए गए हैं। चंडीगढ़ के स्कूलों से लगभग डेढ़ लाख के करीब विद्यार्थी 2022 को होने वाली पीसा टेस्ट में हिस्सा लेंगे। इसमें शहर के निजी और सरकारी दोनों स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हैं।