{"_id":"5d8cec778ebc3e93b24e3a8f","slug":"many-reveals-by-khalistani-terrorist-in-interrogation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीटा के संपर्क में था आतंकी गुरदेव, स्पेशल ऑपरेशन यूनिट ने किया गिरफ्तार, कई अहम खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीटा के संपर्क में था आतंकी गुरदेव, स्पेशल ऑपरेशन यूनिट ने किया गिरफ्तार, कई अहम खुलासे
Fri, 27 Sep 2019 12:33 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अमृतसर के स्पेशल ऑपरेशन यूनिट द्वारा गिरफ्तार किए गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकी गुरदेव सिंह से ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर में पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं। गुरदेव के जरिए एक बार फिर तस्वीर साफ हुई है कि पंजाब में आतंकी रंजीत सिंह नीटा अपना नेटवर्क मजबूत करने में जुटा हुआ है। गुरदेव सिंह के भी नीटा के साथ कनेक्शन साफ हो गए हैं और पूरा ब्योरा आईबी के अलावा कई एजेंसियों को मिल गया है।
विज्ञापन
गुरदेव सिंह ने जेआईटी में इस बात को कबूल किया कि उसका भाई गुरमीत सिंह बग्गा जर्मनी में है, जो नीटा के साथ संपर्क में है। गुरदेव सिंह के खिलाफ पहले भी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर कई मामले दर्ज हैं। वह पुलिस से बचने के लिए लंबा समय थाइलैंड में रहा लेकिन आईबी ने इसकी जानकारी थाईलैंड सरकार तक पहुंचाई तो उसको भारत डिपोट कर दिया गया था। पंजाब पुलिस ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था लेकिन जेल में भी वह चरमपंथियों के साथ लगातार संपर्क में रहा।
विज्ञापन
गुरदेव सिंह अपने भाई गुरमीत सिंह बग्गा से लगातार संपर्क में रहा और पाकिस्तान में आईएसआई की शरण में रह रहे रंजीत सिंह उर्फ नीटा से भी लगातार भाई के मार्फत बात होती रही। पाकिस्तान से हथियार लाने का पूरा खाका गुरदेव सिंह ने ही तैयार करवाया था। पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा आतंकियों आकाशदीप सिंह, बलवंत सिंह उर्फ बाबा उर्फ निहंग, हरभजन सिंह, बलबीर सिंह और प्रोडक्शन वारंट पर लिए गए मान सिंह से गहन पूछताछ कर रही है। जेआईटी में गुरदेव सिंह से कई सवाल कर उनको क्रास चेक किया गया।
विज्ञापन