फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   many political party leaders including bjp defaulter

बीजेपी के कई नेता डिफाल्टर! लोन लेकर चुकाना भूले

Sun, 03 May 2015 05:03 PM IST
राजेश सैनी/अमर उजाला, हिसार
राजेश सैनी/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 03 May 2015 05:03 PM IST
विज्ञापन
many political party leaders including bjp defaulter

लोन लेकर नहीं चुकाने वालों में आम व्यक्ति ही नहीं प्रदेश के नेता भी शामिल हैं। ये नेता विधानसभा से लोन लेकर चुकाना भूल गए और इसके लिए विधानसभा ने बाकायदा इन्हें डिफाल्टर घोषित किया हुआ है। बकायादारों की फेहरिस्त में बीजेपी, कांग्रेस और इनेलो के पूर्व एमएलए-एमपी शामिल हैं।

विज्ञापन


विधानसभा की डिफाल्टरों की सूची में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, पूर्व एमएलए व हांसी विधानसभा सीट से वर्ष 2014 में बीजेपी के उम्मीदवार छत्रपाल सिंह सहित कई नेता शामिल हैं। यह खुलासा आरटीआई में मिली जानकारी से हुआ है।
विज्ञापन


सातरोड निवासी नरेश कुमार ने हाल ही में राज्य लोक सूचना अधिकारी के कार्यालय में आरटीआई दायर कर यह जानकारी प्राप्त की है। सूचना के तहत विधानसभा से लोन लेने के बाद नहीं चुकाने वाले अभी तक 13 ‘नेताजी’ डिफाल्टर घोषित हैं। इनमें वर्ष 2007 में उचाना कलां से विधायक रहे और वर्तमान में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मार्च 2007 में साढ़े 12-12 लाख रुपये का कुल 25 लाख रुपये का हाउस लोन लिया। बीरेंद्र सिंह ने यह राशि नहीं चुकाई, जिस पर उन्हें सितंबर 2009 में 15 लाख 33 हजार 65 रुपये का डिफाल्टर घोषित कर दिया गया।

इन नेताओं ने नहीं चुकाया होम लोन

many political party leaders including bjp defaulter

नाम--------लोन लिया-------डिफॉल्टिंग डेट-------बकाया राशि
भरत सिंह----सवा लाख---------जून 2010---------1.20 हजार
चरण दास-----4 लाख---------जनवरी 2014--------23 हजार
रणधीर सिंह---25 लाख-----सितंबर 200---------93.86
रामफल ------25 लाख------सितंबर 200---------93.71
शहीदा खान----25 लाख------सितंबर 2009--------13.24
छत्रपाल--------25 लाख-------सितंबर 200--------96.00
ईश्वर सिंह------40 लाख-------सितंबर 2009--------22.77
अर्जन सिंह-------40 लाख------सितंबर 2009-------22.94
राधेश्याम---------40 लाख------सितंबर 2009-------22.72
राजरानी पूनम-----40 लाख-------सितंबर 2009-------29.5
सुखबीर सिंह-------40 लाख------सितंबर 2009-------16.26
बच्चन सिंह आर्य-----40 लाख-------सितंबर 2009------16.70
बीरेंद्र सिंह----------25 लाख--------मार्च 2007---------15.33
(बीरेंद्र सिंह वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं और शेष सभी पूर्व एमएलए हैं।)

कार लोन लेने वाले

many political party leaders including bjp defaulter

स्व. दीनराम2004 (6 लाख)अगस्त 20053.64
बीरेंद्र सिंह2009 (10 लाख)सितंबर 20108.90
रणधीर सिंहजून 2005 (6 लाख)जनवरी 201031 हजार
रमेश कश्यप1996 (2 लाख)मई 20051.42
(ये तत्कालीन एमएलए रहे है, डिफाल्टिंग राशि लाखों में)

हर महीने 25 हजार किस्त भर रहा हूं
मैंने लोन लिया था, मगर मैं हर महीने 25 हजार रुपये की किस्त भर रहा हूं। रसीद भी मेरे पास है। यह क्यों दिखा रहा है, जानकारी नहीं।
- प्रो. छत्रपाल, पूर्व एमएलए

डिफाल्टिंग की श्रेणी में एमएलए या एमपी तभी आते हैं, जब कार्यकाल खत्म होने के बाद किस्त नहीं भरते। ऐसा भी होता है कि सरकार पेंशन से ये रुपये तब तक नहीं काटती, जब तक एमएलए या एमपी लिखकर नहीं देते। इसी वजह से इन्हें डिफाल्टर दिखाया जा रहा होगा।
- प्रो. संपत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed