फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Players of Punjab play for other States for Big Prize Money

खिलाड़ियों का पलायन: अधिक पुरस्कार राशि के लिए पंजाब के खिलाड़ी चमका रहे दूसरे राज्यों का नाम

Sun, 29 Aug 2021 02:35 AM IST
निवेदिता वर्मा अश्वनी कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
अश्वनी कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 29 Aug 2021 02:35 AM IST
सार

पंजाब की तरफ से ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक लाने वाले खिलाड़ी को 2.5 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाती है। वहीं, रजत जीतने वाले को डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक जीतकर लाने वाले खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये दिए जाते हैं।

विज्ञापन
Many Players of Punjab play for other States for Big Prize Money
पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मोहाली समेत पंजाब में युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए सरकार पूरी ताकत झोंकने में लगी हुई है। खिलाड़ियों के लिए अच्छे मैदान, अभ्यास करवाने के लिए कोच और उनके खानपान का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। लेकिन युवा खेल में पारंगत होते ही पंजाब को छोड़कर उन राज्यों से खेलने लगता है, जहां पुरस्कार राशि अधिक मिलती है। खिलाड़ियों का पलायन खेल विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। इस दायरे को खत्म करने के लिए विभाग लगातार कोशिशों में लगा हुआ है।

विज्ञापन


पंजाब सरकार ने खिलाड़ियों को तराशने के लिए हर शहर में स्टेडियम बनाए हैं। कोच नियुक्त किए हैं। समय समय पर खेल विभाग टूर्नामेंट आदि कराता है। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग अपने विंग के लिए चयनित कर बेहतर बनाने के लिए सुविधाएं देता है।
विज्ञापन



अधिकारियों के अनुसार, जो खिलाड़ी स्टेडियम में आकर अभ्यास करते हैं, उन्हें विभाग प्रतिदिन 100 रुपये की खुराक देता है। राष्ट्रीय स्तर पर चुने जाने वाले खिलाड़ियों को प्रतिदिन 200 रुपये डाइट के साथ रहने की सुविधा दी जाती है। इन सुविधाओं के अलावा अन्य आर्थिक सहायता भी दी जाती है, ताकि खिलाड़ी बेफिक्र होकर मैदान में खेल सके। अफसोस, ये सारी सुविधाएं उस समय धरी रह जाती हैं, जब ये खिलाड़ी अपने गृह राज्य को छोड़कर उन राज्यों से खेलना पसंद करते हैं, जो राज्य उन्हें पुरस्कार राशि ज्यादा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को ये मिलती है राशि
पंजाब की तरफ से ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक लाने वाले खिलाड़ी को 2.5 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाती है। वहीं, रजत जीतने वाले को डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक जीतकर लाने वाले खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। दूसरी ओर, हरियाणा सरकार की तरफ से ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपये, रजत लाने वाले को 4 करोड़ और कांस्य लाने वाले को ढाई करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाता है।

खेलों के प्रति रुचि रखने वाले युवाओं को हमारी ओर से वह सभी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, जिसकी मदद लेकर वह खिलाड़ी बनता है। लेकिन हमारी सारी कोशिशें फेल हो जाती हैं जब खिलाड़ी पुरस्कार राशि के लालच में दूसरे राज्यों से खेलने लगते हैं।  -करतार सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर, खेल विभाग, पंजाब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed