फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many people stand in long que to purchase onion

सस्ते प्याज के लिए घंटों लाइन में लगे लोग, कुछ को मिला तो कुछ लौटे मायूस

Mon, 30 Dec 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Many people stand in long que to purchase onion
चंडीगढ़। अपनी कीमतों से रसोई का बजट बिगाड़ने वाले प्याज को सस्ती दरों पर लेने के लिए लोग घंटों लाइन में लगे रहे। नारी जागृति मंच द्वारा रविवार को लगाए गए सस्ते प्याज के स्टॉल पर 8 क्विंटल प्याज का वितरण किया गया। जिनको पहले प्याज मिल गया उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखी, जिनको नहीं मिल पाया वह मायूस होकर घर चले गए।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार नारी जागृति मंच के पदाधिकारियों ने सेक्टर 40 के श्री हनुमंत धाम मंदिर के सामने मैदान में 65 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज वितरण को लेकर स्टॉल लगाया। हाड़ कंपाने वाली ठंड की परवाह किए बगैर लोग घंटों लाइन में लगे रहे। हैरानी की बात यह रही कि प्याज लेने के लिए शहर के विभिन्न सेक्टरों के लोग पहुंचे हुए थे। मंच की प्रधान नीना तिवाड़ी ने बताया कि प्याज के बिना रसोई अधूरी है। मध्यम वर्ग की महिलाओं की इस परेशानी को देखते हुए मंच ने यह स्टॉल लगाया है। वह अन्य जगहों पर भी और सस्ते प्याज के स्टॉल लगाएंगी। इस अवसर पर मंच की प्रेमलता, सुदर्शन शर्मा, पाल शर्मा, सुशील केसर, ऊषा सिंगला, रंजु ग्रोवर, गायत्री शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

--------
महिलाओं से लंबी थी पुरुषों की लाइन
स्टॉल में सस्ता प्याज लेने के लिए महिलाओं से ज्यादा पुरुष उत्साहित दिखे। प्याज लेने के लिए लगी महिलाओं की लाइन से पुरुषों की लाइन लंबी रही। इस पर लाइन में लगे कुछ लोगों का कहना था कि महिलाएं घर के अन्य कार्य में व्यस्त थीं, इसलिए वह प्याज लेने के लिए आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
प्याज के लिए सिफारिश भी चली
श्री हनुमंत धाम मंदिर के सामने मैदान में लगे सस्ते प्याज को लेने के लिए सिफारिश भी खूब चली। लाइन के बगैर कुछ सिफारिशी लोगों को आसानी से सस्ती दरों पर प्याज मिल गया। जो लोग लाइन में लगे थे उन्होंने इसका विरोध करने की भी प्रयास किया, लेकिन फिर वह भी सस्ते प्याज के चक्कर में शांत हो गए।
--------
(प्याज को लेकर क्या बोले शहर के लोग)
केरोसिन के लिए लगती थी ऐसी लाइन
आज से 30-35 साल पहले सस्ती दरों पर मिलने वाले केरोसिन के लिए ऐसी लंबी लाइन लगती थी। प्याज के लिए ऐसी लंबी लाइन देखकर पुराना समय याद आ गया। ढाई घंटे लाइन में लगने के बाद सस्ती दरों पर 2 किलो प्याज मिल पाया है।
- सुनील बिष्ट, सेक्टर 19बी, चंडीगढ़
लंबी लाइन देखकर वापस जा रहा हूं
अखबार के जरिए सेक्टर 40 में सस्ती दरों पर प्याज मिलने की सूचना मिली। छुट्टी का दिन होने के कारण मैं भी प्याज लेने के लिए आया, लेकिन इतनी लंबी लाइन देखकर मैं वापस जा रहा हूं।
- वासुदेव, सेक्टर 40, चंडीगढ़
आज हुआ संडे का सही इस्तेमाल
बच्चों की स्कूल में छुट्टी होने के कारण मैं स्टॉल से सस्ता प्याज लेने के लिए आई। काफी दिनों बाद संडे का सही यूज हुआ है। सस्ती दरों पर स्टॉल लगाना प्रशंसनीय है। प्रशासन को भी आम लोगों के लिए ऐसे स्टॉल लगाने चाहिए।

- रेनू, गृहणी, सेक्टर 30बी, चंडीगढ़
महंगाई नियंत्रण के लिए ठोस कदम जरूरी
प्याज के साथ हर चीज महंगी हो रही है। सरकार को मध्यम वर्ग की समस्याओं को ध्यान देना चाहिए। इसके लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। इन दिनों प्याज की कीमतों ने सरकारों द्वारा आम आदमी के हित में किए जाने वाले कार्यों की पोल खोल दी है।
- शीला, गृहणी, सेक्टर 41डी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed