फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Man got burnt due to cylinder explosion in Giddarbaha

Muktsar: गिद्दड़बाहा में बरसी समागम में सिलिंडर फटने से लगी आग, सात सेवादार झुलसे, पांच रेफर

Sat, 18 May 2024 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 May 2024 04:36 PM IST
सार

डेरा बाबा गंगा राम में हर साल 23 मई को बाबा जी की 93वीं बरसी मनाई जाती है। एक सप्ताह पहले ही 16 मई से डेरे में श्री मद्भागवत कथा का आरंभ हो जाता है। इस दौरान डेरे में श्रद्धालुओं के लिए लगातार लंगर चलता रहता है। शनिवार को लंगर बनाने के दौरान ही हादसा हो गया।

विज्ञापन
Many Man got burnt due to cylinder explosion in Giddarbaha
आग - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

गिद्दड़बाहा के डेरा सिद्ध बाबा गंगा राम में चल रहे बरसी समागम के दौरान सिलिंडर फटने से डेरे के सात सेवादार झुलस गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया, जहां से पांच को बठिंडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डेरा बाबा गंगा राम में हर साल 23 मई को बाबा जी की 93वीं बरसी मनाई जाती है। एक सप्ताह पहले ही 16 मई से डेरे में श्री मद्भागवत कथा का आरंभ हो जाता है। इस दौरान डेरे में श्रद्धालुओं के लिए लगातार लंगर चलता रहता है। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर लंगर बनाया जा रहा था कि अचानक एक सिलिंडर से गैस लीकेज होने के कारण आग लग गई जिससे सिलिंडर फट गया। इससे आग और ज्यादा तेजी से भड़क उठी। आग में डेरे के सात सेवादार बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें तुरंत सिविल व निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने अन्य सेवादारों की सहायता से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पताल के डॉक्टर राजीव जैन ने बताया कि घायल गुरभगत, शाम लाल, गौरव कुमार, अमृतपाल सिंह व सुमित कुमार को उनके अस्पताल में लाया गया था जिनको प्राथमिक स्वास्थ्य सहूलियत प्रदान कर दी गई है। गुरभगत, शाम लाल व अमृतपाल सिंह को बठिंडा के लिए रेफर कर दिया गया है। यह मरीज 60 से 70 फीसदी झुलस चुके हैं। उधर, सिविल अस्पताल में उपचाराधीन साधू राम पुत्र लाल चंद व कालू राम पुत्र विष्णु दत्त की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया गया है।


घटना की सूचना मिलने पर शिअद के नेता हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, आप नेता एडवोकेट प्रितपाल शर्मा, नगर काउंसिल अध्यक्ष नरेंद्र मुंजाल, बिंटा अरोड़ा ने घायलों का हाल जाना। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत कुमार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed