पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को झटका, पूर्व सांसद समेत कई नेता अमरिंदर सिंह की नई पार्टी में शामिल
कांग्रेस को कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले झटका दिया है। मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद समेत कई अन्य नेताओं ने पंजाब लोक कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस में नेताओं का आना जारी है। मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद अमरीक सिंह अलीवाल, पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार, प्रेम मित्तल, फरजाना आलम और राजविंदर कौर भगीके और कुछ अन्य नेताओं ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस का दामन थामा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि आज पंजाब लोक कांग्रेस में कई प्रमुख पंजाबियों का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।
चन्नी को सिद्धू के किया अपने अधीन: कैप्टन
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को काबिलियत के बाद भी नवजोत सिद्धू की जिद के कारण कांग्रेस में दबाया जा रहा है। लगता है कि अब वह पार्टी में सिर्फ रात के पहरेदार बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से नवजोत सिद्धू को चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त कर मुख्यमंत्री को उनके अधीन कर दिया गया है।पार्टी आलाकमान का यह फैसला उनकी समझ से परे है। कैप्टन ने कहा कि चन्नी को इस तरह के अपमान का सामना करने के बजाय इस्तीफा दे देना चाहिए। सिद्धू की ब्लैकमेलिंग के आगे झुककर कांग्रेस मुख्यमंत्री का अपमान कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के साथ व्यवहार कर रही है, उससे उन्हें चन्नी के प्रति दुख और कांग्रेस से घृणा महसूस होती है।
Former Congress MP Amrik Singh Aliwal, ex-legislators Harjinder Singh Thekedar, Prem Mittal, Farzana Alam and Rajwinder Kaur Bhagike and some other local leaders joined Capt Amarinder Singh's Punjab Lok Congress today. #PunjabElections2022 pic.twitter.com/BB3K3spbBN
— ANI (@ANI) December 14, 2021
Happy to welcome many prominent Punjabis into the Punjab Lok Congress fold today. pic.twitter.com/qyYc1BEepo
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) December 14, 2021