फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   many leaders from akali dal joins congress and other parties

अकाली दल पर शनि रहा भारी, कई बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ी

Sat, 24 Dec 2016 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 24 Dec 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
many leaders from akali dal joins congress and other parties
दीनानगर में कांग्रेस में शामिल होने वालो के साथ जिलाध्यक्ष अशौक चौधरी

दीनानगर हलके से दस से ज्यादा परिवार अकाली-भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने सभी परिवारों का स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल गांव गोपलिया के तरसेम लाल, पवन कुमार, नरेश कुमार, राजेश कुमार पम्मा, रिशी कुमार और गांव घेसल से सतनाम सिंह, जरनैल सिंह और पलविंदर को अशोक चौधरी ने हार पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वालो को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

विज्ञापन


उधर लुधियाना में भी अकाली दल को कई लोगों ने बड़ा झटका देकर लोक इंसाफ पार्टी का दामन थाम लिया है। लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि लोग तानाशाही वाले राज्य से परेशान हो चुके है जिसके अब लोग बदलाव चाहते है। बड़ी संख्या में नौजवान लोक इंसाफ पार्टी और आम आदमी पार्टी के संग जुड़ रहे है।

विज्ञापन

 

बादलों ने नौजवानों को नशों के दलदल में  फंसाया है। यहां से नौजवान बाहर नहीं निकल पा रहे। बैंस ने कहा कि आम लोगों की पुकार है कि पंजाब में आप गठजोड़ की सरकार बने जिससे पंजाब में भ्रष्टाचार, नशाखोरी, रेते की कालाबाजारी, किसानों की आत्म हत्याओं पर रोक लगाई जा सके। इस मौके पर अकाली दल को अलविदा कहकर लोक इंसाफ पार्टी में शामिल हुए अमरीक सिंह और उनके साथियों को सिरोपा पहनाकर बैंस ने सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अमृतसर में भी शिरोमणि अकाली दल बादल के जिला सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अमरीक सिंह वरपाल लोक इंसाफ पार्टी का दामन थाम लिया है। पार्टी के हेड सिमरनजीत सिंह बैंस ने वरपाल को पार्टी में शामिल करने का एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed