{"_id":"6202d0b78b088d11f25ba864","slug":"many-lapses-in-the-instructions-to-open-pu-in-a-hurry-pu-did-not-mention-five-year-ug-course-chandigarh-news-pkl4415041185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़बड़ी में पीयू खोलने के निर्देश में कई चूक, पीयू ने पांच वर्षीय यूजी कोर्स का जिक्र नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़बड़ी में पीयू खोलने के निर्देश में कई चूक, पीयू ने पांच वर्षीय यूजी कोर्स का जिक्र नहीं किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में स्नातक के तीन और चार वर्षीय कोर्स के साथ पांच वर्षीय कोर्स भी शामिल है। पीयू की ओर से सोमवार शाम को जारी निर्देशों में पांच वर्षीय यूजी कोर्स के लिए लिखित में कोई निर्देश ही नहीं था। इस कारण विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी असमंजस में हैं कि उनके कोर्स में कौन सी कक्षाएं ऑफलाइन चलेंगी और कौनसी ऑनलाइन। पीयू में विद्यार्थी संगठनों के प्रदर्शन के बाद प्रशासन की ओर से शाम को ही पीयू परिसर खोलने का निर्देश जारी कर दिया गया था।
पंजाब यूनिवर्सिटी ने हड़बड़ी में ही निर्देश जारी किए। इस कारणविभागों को भी परिसर में ऑफलाइन कक्षाओं की जानकारी नहीं मिली। पीयू के फार्मास्यूटिकल विभाग की ओर से ही सोमवार को 14 फरवरी से बी फार्मा चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाओं का नोटिस जारी किया है जबकि यूनिवर्सिटी ने अपने आदेशों में लिखा है कि तीन और चार वर्षीय यूजी कोर्स के अंतिम वर्ष की कक्षाएं ऑफलाइन होगी। विद्यार्थी संगठनों ने बताया कि आदेशों में एक ओर खामी है कि प्रशासन ने ऑफलाइन कक्षाओं की तारीखों का जिक्र नहीं किया है। ये आदेश सिर्फ विद्यार्थी संगठन प्रदर्शन नहीं करें, इसके लिए ही जारी किया गया है। लेकिन विद्यार्थियों ने परिसर को पूरी तरह और सभी कक्षाएं पूरे तरीके से ऑफलाइन माध्यम में संचालित करने की मांग की थी। अगर परीक्षाएं खत्म होने से पहले प्रशासन पूरी तरह से परिसर खोलने के आदेश जारी नहीं करती तो संगठन मिलकर बड़ा प्रदर्शन आयोजित करेंगे।
कोट्स
आदेश में तय तारीख का जिक्र नहीं
पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से जारी परिसर खोलने का निर्देश बस विद्यार्थियों के प्रदर्शन को रोकने के लिए नोटिस है। इसमें कोई भी तय तारीख नहीं बताई गई। वहीं फार्मा विभाग ने यूजी कोर्सेज का सोमवार को ही ऑनलाइन कक्षाओं का नोटिस निकाला है जिससे विद्यार्थियों में और ज्यादा असमंजस पैदा हो गई है। पीयू प्रशासन ने हड़बड़ाहट में परिसर खोलने का निर्देश जारी कर दिया है जबकि विद्यार्थियों की मांग पूरी परिसर खोलने की थी। - अमित पूनिया, एबीवीपी
विज्ञापन
सभी विभागों के पूर्णरूप से ऑफलाइन संचालन हो
विद्यार्थियों ने प्रदर्शन के दौरान सभी विभागों के पूर्णरूप से ऑफलाइन संचालन की मांग की थी। विद्यार्थी संगठन परीक्षाएं चलने तक इंतजार करेंगे। अगर यूनिवर्सिटी के पूर्ण तरीके से ऑफलाइन रूप से खुलने का निर्देश नहीं आता तो हम बड़ा प्रदर्शन करेंगे। पीयू के सोमवार के निर्देश भी आधे अधूरे हैं। इसमें पांच वर्षीय यूजी कोर्स का कोई जिक्र नहीं किया गया। इसके बारे में विभाग में पता करने पर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली कि उनके कोर्स में कौन से वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑफलाइन होगी और किसकी ऑनलाइन चलेगी। - अंकुर, यूथ फॉर स्वराज