फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Facilities has Provided to People by Chandigarh Municipal Corporation in 2021

ईयर एंडर 2021: चंडीगढ़ को स्मार्ट साइकिल की मिली सवारी, निगम ने कचरा उठाने की भी ली जिम्मेदारी

Thu, 30 Dec 2021 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 12:01 PM IST
सार

नगर निगम ने इस साल पूरे शहर में घर-घर से कचरा लेने की व्यवस्था को स्मार्ट करने के लिए 29.66 करोड़ की लागत से 390 गाड़ियां खरीदीं। वहीं तीन जगह कचरा संग्रहण केंद्र (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी एंड गारबेज ट्रांसफर स्टेशन) बनाए गए हैं। इसमें दो इस साल शुरू हो गए हैं जबकि तीसरा लगभग बनकर तैयार है।

विज्ञापन
Many Facilities has Provided to People by Chandigarh Municipal Corporation in 2021
चंडीगढ़ में बने कचरा संग्रहण केंद्र। - फोटो : फाइल

विस्तार

2021 में चंडीगढ़ नगर निगम ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के लोगों को काफी सहूलियत दी। पर्यावरण की सेहत सुधारने के लिए शहर में साइकिलों का संचालन शुरू किया तो गर्मियों में होने वाली पेयजल आपूर्ति समस्या को दूर करने के लिए पानी के संग्रह क्षमता को भी बढ़ाने का काम किया। दो कचरा संग्रहण केंद्र बनकर तैयार हुए जबकि एक लगभग तैयार होने की कगार पर है। वहीं घर-घर से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग लेने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की गई। 

विज्ञापन


कोरोना काल होने के बावजूद नगर निगम ने लोगों के लिए सुविधाओं को बेहतर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जनसमस्याओं को बेहतर तरीके से सुलझाने के लिए व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया। सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म को लोगों तक पहुंचाया गया, जिससे शहर के लोगों खासकर युवाओं को अपनी बात निगम तक पहुंचाने में काफी सहूलियत हुई।

विज्ञापन

इस साल मिली ये सौगात

घर-घर से कचरा लेने के लिए आईं 390 गाड़ियां
नगर निगम ने इस साल पूरे शहर में घर-घर से कचरा लेने की व्यवस्था को स्मार्ट करने के लिए 29.66 करोड़ की लागत से 390 गाड़ियां खरीदीं। 26 अक्तूबर 2020 को शुरू हुई इस योजना को चार माह में शुरू करना था, लेकिन 11 फरवरी 2021 को व्यवस्था शुरू हुई। कुछ क्षेत्रों को छोड़कर शहर में लगभग सभी जगह यह गाड़ियां चलने लगीं हैं।     

विज्ञापन
विज्ञापन


ई-गवर्नेंस सेवा से सुविधाओं को किया मजबूत             
एक सिस्टम पर निगम की सभी सेवाओं को ऑनलाइन करने के उद्देश्य से ई-गवर्नेंस सुविधा शुरू हुई। 12.07 करोड़ की लागत से शुरू हुए इस प्रोजेक्ट में इस साल कई सेवाओं को जोड़ा गया। इसमें समस्याओं के साथ ही ऑनलाइन आवेदन भी शामिल हैं। 

मनीमाजरा 24 घंटे पेयजलापूर्ति का काम शुरू 
हाल ही में गिरते भूजल स्तर की सूची में मनीमाजरा गंभीर स्थिति में था। इसके बाद निगम ने यहां पायलट योजना के अंतर्गत 24 घंटे 7 दिन पेयजलापूर्ति परियोजना को शुरू कर दिया है। जल्द लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू होगा। 

तीन कचरा संग्रहण केंद्र बनाए
शहर भर से कचरा उठाने के बाद गाड़ियों को कचरा निस्तारण प्लांट या डंपिंग ग्राउंड तक ले जाया जाता है। इससे पूरे शहर में कचरे के साथ दुर्गंध फैलती जाती है। इसके लिए तीन जगह कचरा संग्रहण केंद्र (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी एंड गारबेज ट्रांसफर स्टेशन) बनाए गए हैं। इसमें दो इस साल शुरू हो गए हैं जबकि तीसरा लगभग बनकर तैयार है। यहां गाड़ियां जाकर कचरा डालती हैं। उसके गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर के बाद एयर पैक गाड़ियों से कचरा निस्तारण केंद्र भेजा जाता है।

स्मार्ट शौचालय से आएगी फाइव स्टार रेटिंग
निगम ने स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत शहर के बाजारों में शौचालयों को नवनिर्मित किया है। इसमें महिला, पुरुष और दिव्यांगों के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। वहीं वेंडिंग मशीन से लेकर सफाई के लिए बेहतर व्यवस्था की गई। यह स्मार्ट शौचालय स्वच्छता रैंकिंग में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

शानदार सभागार, जहां हो सकें भव्य आयोजन
निगम की ओर से सेक्टर-38 स्थित महिला भवन में भव्य सभागार का निर्माण कराया गया। टैगोर थिएटर की तर्ज पर बने इस सभागार में शानदार लाइटिंग के साथ अच्छी गुणवत्ता वाली कुर्सियां भी लगवाई गई हैं। 

नगर निगम ने कोरोना काल में जितना लोगों की सुरक्षा के लिए काम किया, उतनी ही तेजी से लोगों को विकास कार्यों की सौगात भी दी। निगम आगे भी बेहतर योजनाएं तैयार कर रहा है, जो अगले साल तोहफे के रूप में शहर को देंगे। -आनिंदिता मित्रा, आयुक्त, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed