{"_id":"65fd13232cc1753a680c7a3d","slug":"many-died-in-sunam-after-consuming-poisoned-liquor-2024-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अब सुनाम में जहरीली शराब ने बरपाया कहर, सात लोगों की जान गई, कई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अब सुनाम में जहरीली शराब ने बरपाया कहर, सात लोगों की जान गई, कई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Fri, 22 Mar 2024 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2024 05:02 PM IST
सार
दो दिन पहले संगरूर में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने उस मामले में हाईपावर कमेटी गठित कर 72 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी हुई है। संगरूर सीएम भगवंत मान का गृहजिला है और वे यहां से सांसद भी रह चुुके हैं। जहरीली शराब से मौतों के बाद विपक्ष ने मान पर हमला बोला था।
विज्ञापन
सुनाम में जहरीली शराब से चार की मौत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगरूर के गांव गुज्जरां के बाद सुनाम में जहरीली शराब ने कहर बरपा दिया है। यहां सात लोगों की मौत हो गई है और करीब एक दर्जन लोगों की हालत खराब है। जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि जहरीली शराब के जिस ब्रांड ने गुज्जरां में आठ जिंदगियों को लील लिया है, उसी ब्रांड की शराब ने सुनाम में कहर बरपाया है। मरने वालों में जखेपल निवासी ज्ञान सिंह के अलावा सुनाम टिब्बी रविदास पुरा निवासी लछा सिंह, गुरमीत सिंह, बुद्धू सिंह, लच्छा सिंह और दर्शन सिंह शामिल हैं। परमजीत सिंह, साड़ी सिंह, भोला सिंह, रविनाथ, बूटा सिंह, कर्मजीत सिंह, दर्शन सिंह, रफी नाथ, लछमन सिंह की हालत गंभीर है और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी मनदीप सिंह संधू अपनी टीमों के साथ टिब्बी रविदास पुरा बस्ती में पहुंचे। पुलिस ने चप्पे चप्पे की छानबीन की और इस दौरान उन्हें जहरीली शराब की कुछ बोतलें भी मिलीं हैं। इन बोतलों का ब्रांड, गुज्जरां में मिली शराब वाला ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
डीएसपी मनदीप सिंह संधू ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यहां काफी लोग बीमार हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी बस्ती में पहुंच गई हैं। इस दौरान मृतकों के परिजनों ने जहरीली शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक गुरमीत सिंह के परिजनों ने कहा कि उन्हें योग्य मुआवजा व सरकारी नौकरी दें।

टिब्बी रविदास पुरा में 10 रुपये में मिल जाती हैं शराब
सुनाम की टिब्बी रविदास पुरा बस्ती में शुक्रवार को अजीब सी खामोशी थी। तंग गलियों में महिलाएं अपने घरों के बाहर खड़ी थीं जिनके चेहरों पर मायूसी थी। महिलाओं ने कहा कि यहां शराब का धंधा खुलेआम चल रहा है। सस्ती शराब देने का लालच देकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि यहां दस, बीस व तीस रुपये में भी शराब मिल जाती है। गिलास में डालकर भी शराब दे दी जाती है।
पीड़ित परिवारों की महिलाओं ने बताया कि जहरीली शराब का सेवन करने वालों को पिछले दो दिनों से आंखों से दिखाई नहीं देने और चक्कर आने की समस्या आ रही थी। गुरुवार से मौत होने का सिलसिला शुरू हो गया है। महिलाओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। साथ ही मांग की कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, पीड़ितों को मुआवजा व नौकरी दी जाए।