फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Died in accident in Sonipat

सोनीपत में हादसा: श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार गाड़ी पत्थर से टकराई, तीन माह के मासूम समेत चार लोगों की जान गई

Mon, 29 Apr 2024 01:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 01:34 PM IST
सार

दिल्ली के रहने वाले श्रद्धालु पानीपत के सीख पाथरी मंदिर में माथा टेक कर लौट रहे थे। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Many Died in accident in Sonipat
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में गोहाना रोड स्थित करेवड़ी मोड़ पर अनियंत्रित ईको वैन के पुलिया से टकराने से मासूम बच्चे, उसकी बहन, नानी व मौसी की मौत हो गई। हादसे में परिवार के सदस्यों व चालक सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार के सदस्य सीक पाथरी माता के दर्शन कर लौट रहे थे।
विज्ञापन


 https://www.amarujala.com/video/haryana/sonipat/video-many-died-in-accident-in-sonipat

दिल्ली के शाहबाद डेयरी निवासी संतरा (55) पड़ोस में रहने वाली अपनी बेटी पूजा व कविता (38), दामाद सत्ते व अशोक, सत्ते के बेटे जिग्यांश (तीन माह), बेटी वाणी (16), दीपिका (12) और अशोक की बेटी दीशू व बेटे प्रिंस व पड़ोस की लड़की गौरी के साथ ईको कार में गुरुग्राम माता शीतला के दर्शन करने गई थी। ईको वैन को चालक धर्मबीर चला रहा था। वह रविवार शाम को गुरुग्राम गए थे। 
विज्ञापन


माता के दर्शन करने के बाद परिवार के सदस्य पानीपत स्थित सीक पाथरी माता के दर्शन को चले गए। वहां से दर्शन कर सुबह करीब छह बजे वह दिल्ली के लिए चले थे। वह गोहाना क्षेत्र से होते हुए सोनीपत की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गाड़ी में आगे चालक के पास संतरा अपने नाती जिग्यांश को गोद में लेकर बैठी थी। चालक व उनके बीच वाणी बैठी हुई थी। कविता चालक के पीछे की सीट पर बैठी थी। जब वह गांव करेवड़ी मोड़ पर पहुंचे तो चालक धर्मबीर ने अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे ईको वैन सड़क किनारे पुलिया के पत्थर से टकरा गई। हादसे में जिग्यांश, दीपिका, संतरा व कविता की मौके पर ही मौत हो गई। पूजा, वाणी, अशोक, उसकी बेटी दीशू व बेटा प्रिंस, पड़ोस की लड़की गौरी और चालक धर्मबीर घायल हो गए।


सूचना के बाद पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने घायलों को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed