फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Councillors of Congress in Jalandhar joined Aam Aadmi Party

Punjab: आप में पूर्व मेयर राजा की एंट्री रोकी, नेता बोले- कांग्रेस के मेयर के खिलाफ ही तो निकाय चुनाव लड़ना है

Sat, 14 Oct 2023 12:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Oct 2023 12:25 PM IST
सार

शनिवार को जिला कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। पार्टी के कई पार्षदों ने चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। सीएम भगवंत मान ने सभी को पार्टी में शामिल करवाया।

विज्ञापन
Many Councillors of Congress in Jalandhar joined Aam Aadmi Party
कांग्रेस के नौ पार्षद आप में शामिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पूर्व मेयर जगदीश राजा की आप में अचानक एंट्री रोक दी गई लेकिन उनके बाकी साथियों को ज्वाइन करवा लिया गया। आप नेताओं की एक टीम ने तर्क दिया कि अगर कांग्रेस के पूर्व मेयर जगदीश राजा ही पार्टी में आ जाते हैं तो उनके पास अगले माह होने जा रहे निगम चुनावों में कोई मुद्दा नहीं होगा। दरअसल, आम आदमी पार्टी कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल को मुद्दा बनाएगी। लेकिन अगर कांग्रेस की सरकार में रहा मेयर उनकी स्टेज पर होगा तो जनता के सवालों के उत्तर देना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि जगदीश राजा का कहना है कि उन्होंने खुद कांग्रेस छोड़ने से इन्कार किया है। जगदीश राजा ने कहा कि वह कांग्रेस नहीं छोड़ रहे हैं। शनिवार को चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नॉर्थ, वेस्ट और सेंट्रल हलके से कई पूर्व पार्षद आप में शामिल हुए हैं। इनमें ओमप्रकाश ओमी, दीपक शारदा, बालकिशन बाली, मनु वडिंग, शमशेर सिंह खैरा, देशराज जस्सल, मनमोहन राजू व अन्य पार्षद शामिल है। इस मौके पर सांसद सुशील रिंकू, जालंधर से विधायक रमन अरोड़ा, निकाय मंत्री बलकार सिंह, विधायक रमन अरोड़ा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए पार्षदों सहित कई कांग्रेस नेताओं को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। सेंट्रल हलके से विधायक रहे और प्रधान राजिंदर बेरी ने यह सूची आलाकमान को तीन दिन पहले भेजी थी। जिला प्रधान राजिंदर बेरी का कहना है कि हमने तो सूची पहले ही हाईकमान को भेज दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed