फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many candidates filed nominations in Dakha and Jalalabad byelection

कांग्रेस की फूट आई सामने, बागी जगदीप कंबोज ने निर्दलीय नामांकन किया, दाखा में 5 ने भरे पर्चे

Sat, 28 Sep 2019 01:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाखा/जलालाबाद (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाखा/जलालाबाद (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 28 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Many candidates filed nominations in Dakha and Jalalabad byelection
कांग्रेस से बागी नेता गोल्डी आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र भरते हुए। - फोटो : अमर उजाला

दाखा उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। शिअद से मनप्रीत अयाली और आम आदमी पार्टी से अमन मोही ने अपना नामांकन भरा। हरकिंदर सिंह ने अयाली के कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर और गुरदीप कौर ने अमनदीप मोही के कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र भरा। 

विज्ञापन


इसे पहले जय प्रकाश जैन उर्फ टीटू बानिया अपना नामांकन पत्र भर चुके हैं। अभी तक हलका दाखा के लिए पांच प्रत्याशी नामांकन भर चुके हैं। 30 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। नामांकन पत्र की जांच का काम एक अक्तूबर को होगा, जबकि तीन अक्तूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। हलका दाखा में कुल 1 लाख 84 हजार 306 मतदाता हैं, 780 सर्विस मतदाता है। 21 अक्तूबर को मतदान होगा और 24 अक्तूबर को मतगणना का काम होगा।
विज्ञापन


शिअद प्रत्याशी अयाली के नामांकन में पहुंचे मजीठिया
हलका दाखा से शिअद-भाजपा प्रत्याशी मनप्रीत अयाली ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस मौके पर शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में मजीठिया ने कहा कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को सब्जबाग दिखाकर वोट हासिल कर लिए लेकिन अब ढाई साल में एक वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एक भी नया उद्योग नहीं लगा, बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया बल्कि अनुसूचित परिवारों को मिलने वाली सुविधाएं तक बंद कर दी गई। 

कांग्रेस के बागी नेता जगदीप कंबोज गोल्डी ने भरा नामांकन
जलालाबाद से उपचुनाव लड़ने के लिए रमिंदर आंवला को कांग्रेस का टिकट देने से जलालाबाद में कांग्रेसी नेताओं ने आंवला का विरोध शुरू कर दिया है। यही नहीं आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव जगदीप कंबोज गोल्डी ने सचिव पद से इस्तीफा देकर आजाद प्रत्याशी के तौर पर जलालाबाद से उपचुनाव लड़ने के लिए शुक्रवार चुनाव अधिकारी केशव गोयल के पास नामांकन पत्र दाखिल किया है। 

इससे पहले कई कांग्रेसी नेता आंवला का विरोध कर रहे हैं, यही स्थिति रही तो आंवला के लिए जलालाबाद से चुनाव लड़ने की राह आसान नहीं लग रही है। कांग्रेस बागी प्रत्याशी गोल्डी ने नामांकन भरने से पहले क्षेत्र के एक पैलेस में कांग्रेसी वर्करों के साथ विशाल सभा की, सभा में सभी कांग्रेसी नेताओं ने गोल्डी को आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का समर्थन किया। 

उसके बाद गोल्डी अपने समर्थकों के संग चुनाव अधिकारी के पास पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया। गोल्डी की तरह कई कांग्रेसी नेता आंवला का विरोध कर रहे हैं। पूर्व जंगलात मंत्री हंस राज जोसन भी टिकट नहीं मिलने से नाराज है, जानकारों का कहना है कि जोसन भी आंवला का साथ नहीं देंगे। जलालाबाद के कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्रीय नेता कांग्रेस पार्टी के लिए दिल जान से कार्य करते हैं जब चुनाव का समय होता है तो वरिष्ठ नेता पैराशूट से कोई बाहरी प्रत्याशी उतार देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed