फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   manufacturing industry japan expert professor sheeba meet industrilist in chandigarh

जापान जो 30 साल में कर पाया, भारत ने 15 साल में कर दिखाया: प्रो शीबा

Fri, 24 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 24 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
manufacturing industry japan expert professor sheeba meet industrilist in chandigarh
मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में मैनेजमेंट एक्सपर्ट और पद्म श्री जापान के प्रो. सोजी शीबा
मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री में जापान ने जो तरक्की 30 साल में की है, वह भारत ने केवल 15 साल में कर के दिखा दिया। इसके बावजूद भारत में आज भी इंडस्ट्री के काम करने का तरीका जापान से काफी पीछे है। 
विज्ञापन


यह विचार वीरवार को मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में मैनेजमेंट एक्सपर्ट और पद्म श्री जापान के प्रो. सोजी शीबा ने चंडीगढ़ दौरे के दौरान कही। उन्होंने कहा कि स्मॉल, मीडियम इंटरप्राइजेज इंडस्ट्री की रीढ़ होते हैं। साथ ही मैन्युफैक्चरिंग का मतलब सिर्फ किसी उत्पाद का निर्माण करना नहीं, बल्कि डिजाइन, मार्केटिंग और बिजनेस का भी विकास इससे जुड़ा है। प्रो.शीबा भारत में पिछले 12 वर्ष से  मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री के विकास और बेहतर इस्तेमाल के लिए काम कर रहे हैं। वह देश की करीब 3000 से अधिक मैन्यूफैक्चरिंग इकाइयों के उद्यमियों और टॉप मैनेजमेंट को गुर सिखा चुके हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों की स्किल को विकसित करना होगा 
सोजी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेक इंडिया’ की पहल की है। यह देश के बेहतर फ्यूचर के लिए है। इसे सार्थक बनाने के लिए उद्यमियों को उत्पाद निर्माण में डिजाइन और क्रिएटीविटी को बढ़ावा देना होगा। यूनिट और प्रोडक्ट बढ़ाने के बजाय कर्मचारियों की स्किल्स को विकसित करना होगा। इससे बेहतर परिणाम मिलेगा, जिसका व्यापार में ही फायदा होगा। साथ ही एसएमई प्रोग्राम में भी सुधार करने होंगे। आज की डिमांड स्मार्ट ओर क्रिएटिव प्रोडक्ट है। जापान, अमेरिका और चीन में उत्पादों की गुणवत्ता और डिजाइन को लेकर काफी प्रतिस्पर्धा है। भारत में गुणवत्ता और डिजाइन में बदलाव का दौर अभी शुरू हुआ है। इसमें अभी बहुत गुंजाइश की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडस्ट्रियलिस्ट को दिए टिप्स

manufacturing industry japan expert professor sheeba meet industrilist in chandigarh
सीआईआई-अवंथा की ओर से मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री से जुड़े उद्यमियों के लिए आयोजित कार्यक्रम
सीआईआई-अवंथा की ओर से मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री से जुड़े उद्यमियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री प्रो. सोजी शीबा ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के 150 के करीब उद्यमियों और टॉप मैनेजमेंट को संबोधित किया।

प्रो. सोजी ने विजनरी लीडर्स फार मैन्युफैक्चरिंग प्रोग्राम (वीएलएफएम) के तहत उद्यमियों और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के टॉप मैनेजमेंट को इंडस्ट्री में आने वाले बदलाव और रचनात्मकता के लिए प्रेरित किया। प्रो. सोजी इस प्रोगाम के चीफ एडवाइजर हैं। उन्होंने कहा कि देश में इंडस्ट्री से जुड़े मामलों पर निर्णय लेने वालों के लिए भी स्किल डेवलपमेंट की जरूरत है।

क्योंकि इंडस्ट्री के लिए कागजों पर बहुत प्लानिंग होती है, लेकिन वह धरातल पर नहीं उतर पाती। ऐसे में जो योजना बने उस पर पूरी तरह से काम भी होना चाहिए। इंडस्ट्री से जुड़े हर कर्मचारी, टॉप मैनेजमेंट और मंत्रियों के लिए ग्राउंड स्तर की नॉलेज होनी जरूरी है। इसके साथ ही लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से अपटूडेट रहना चाहिए। कंपनियों को रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर भी निवेश करना चाहिए। इस मौके पर सीआईआई अवंता के सीनियर डायरेक्टर एंड हेड पिकेंदर पाल सिंह, संजीव पाहवा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed