फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manu Bhaker's father raised questions on selection process of Bal Shakti Award

बाल शक्ति पुरस्कार पर उठे सवाल, शूटर मनु भाकर के पिता बोले- चयन न होना समझ से परे

Wed, 22 Jan 2020 09:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Jan 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
Manu Bhaker's father raised questions on selection process of Bal Shakti Award
अपनी मां सुमेधा और पिता रामकिशन भाकर के साथ शूटर मनु और पिता द्वारा किया गया ट्वीट।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को बाल वीरों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। हालांकि बाल वीरों की चयन प्रक्रिया पर अंतरराष्ट्रीय महिला शूटर मनु भाकर के पिता रामकिशन भाकर ने पुरस्कार की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और राष्ट्रपति को ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस साल भारतीय बाल कल्याण परिषद (आईसीडब्ल्यू) ने असाधारण बहादुरी के लिए दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए 26 बच्चों को चुना। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में इन बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट के साथ पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। ये बहादुर बच्चे 26 जनवरी को होने वाली परेड में भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय महिला शूटर के पिता का कहना है कि मनु ने पुरस्कार के लिए समय से आवेदन किया था और वह सभी शर्तें पूरा करती है। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में मनु ने नौ नेशनल और 12 इंटरनेशनल पदक प्राप्त कर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमकाया है। एक साल में 21 पदक जीतने के बाद भी पुरस्कार के लिए चयन न होना समझ से परे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में रामकिशन भाकर ने बताया कि उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्री कार्यालय में कई बार इस संबंध में संपर्क भी किया लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया से वो कतई संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि तीन साल के कैरियर में मन्नु ने 60 पदक नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर जीते हैं। प्रधानमंत्री बाल शक्ति पुरस्कार के लिए नेशनल स्तर पर गोल्ड और आयु 18 वर्ष से कम होना जरूरी है और इन मानकों को मनु पूरा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed