फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar & Saini put their strength in Hisar and Sirsa now Modi will control Ambala

Chandigarh News: हिसार और सिरसा में मनोहर-सैनी ने ताकत झोंकी, अंबाला को अब मोदी साधेंगे

Wed, 15 May 2024 05:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Manohar & Saini put their strength in Hisar and Sirsa now Modi will control Ambala
-हिसार और सिरसा में सीएम की तीन-तीन और और पूर्व सीएम की चार-चार हो चुकीं बड़ी रैलियां
विज्ञापन

-अंबाला लोकसभा क्षेत्र के पंचकूला में अभी तक सिर्फ जेपी नड्डा का रोड शो ही हुआ है

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा की दसों लोकसभा सीटों में से दो सीटें हिसार और सिरसा को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। खासतौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल यहां पर प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। दोनों नेता एक-एक करके दोनों ही लोकसभा सीटों के मतदाताओं को साधने के लिए पसीना बहा रहे हैं और ताबड़तोड़ रैलियां करके माहौल बनाने की कोशिश में हैं। दोनों ही नेता इन दोनों क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक रैलियां और कार्यक्रम कर चुके हैं।
हिसार और सिरसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी हैं। हिसार से पूर्व मंत्री जेपी और सिरसा से कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को मैदान में उतारा है। इन दोनों के मुकाबले मनोहर लाल की पसंद बिजली मंत्री रणजीत चौटाला और डॉ. अशोक तंवर पर भाजपा ने दांव खेला है। दोनों ही नेता टिकट मिलने से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। सबसे पहले मनोहर लाल हिसार में पार्टी का चुनाव कार्यालय खुलवाने खुद पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने रणनीज चौटाला का नामांकन खुद दाखिल करवाया था। इसके बाद मनोहर लाल ने आदमपुर, नलवा और उकलाना और बरवाला में एक एक रैली कर चुके हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री नायब सैनी हिसार क्षेत्र के नारनौंद और हांसी में रैली कर चुके हैं। अभी उचाना और नरवाना में भी रैलियों की तैयारियां हैं। इसके अलावा हिसार शहर में भी कार्यकर्ताओं से सीएम सैनी ने मुलाकातें की हैं।
विज्ञापन

सिरसा लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो दोनों नेताओं की आठ रैलियां हो चुकी हैं। यहां पर सीएम सैनी खुद अशोक तंवर का नामांकन कराने पहुंचे थे। इसके बाद वह सिरसा से लेकर अलग-अलग हलकों में चार रैलियां कर चुके हैं। वहीं, मनोहर लाल फतेहाबाद, रानियां, माधोसिंघाना और ऐलनाबाद में रैलियां कर मतदाताओं को साधने की कोशिश कर चुके हैं। ऐसा कोई सप्ताह नहीं जा रहा है, जब सीएम और पूर्व सीएम का दौरा हिसार और सिरसा का नहीं बन रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




----------अंबाला से बाहर प्रचार करने नहीं जा रहे विज, अब मोदी देंगे प्रचार को धार
हालांकि, दोनों लोकसभा क्षेत्रों पर अधिक फोकस होने के चलते, अंबाला लोकसभा क्षेत्र प्रचार के मामले में पीछे रह गया है। यहां पर कांग्रेस के गैर विवादित और गुटबाजी से दूर वरुण मुलाना का प्रचार तेज होने के चलते हाईकमान ने इसे गंभीरता से लिया है। प्रचार में पिछड़ रहे अंबाला के मतदाताओं को साधने के लिए 18 मई को अब पीएम नरेंद्र मोदी की रैली रखी गई है। इससे पहले यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अंबाला लोकसभा क्षेत्र में आने वाले पंचकूला विधानसभा हलके में रोड शो कर चुके हैं। यहां एक दिक्कत ये भी आ रही है कि पूर्व गृह मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट से बाहर प्रचार नहीं कर रहे हैं, जबकि वह भाजपा के दिग्गज नेता और उनका अंबाला के अलावा अन्य क्षेत्रों में खासा प्रभाव है। उनकी छवि बेबाक नेता की है। संभावना है कि मोदी के आने से विज पूरे लोकसभा क्षेत्र में उतरें। इससे पहले अंबाला से प्रत्याशी बंतो कटारिया को जिताने के लिए खुद सीएम नायब सैनी ने प्रचार की कमान संभाली हुई है। वे अब तक नारायणगढ़, अंबाला सिटी, अंबाला कैंट में रैलियां कर चुके है। इसी प्रकार इस क्षेत्र के यमुनानगर और छछरौली में रैलियां कर चुके हैं। फिलहाल अंबाला लोकसभा क्षेत्र में अब मनोहर लाल की रैलियां भी रखने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed