फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar Lal will present Haryana budget on 23 February

Haryana Budget Session: 20 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा सत्र, 23 को सीएम मनोहर लाल पेश करेंगे बजट

Wed, 07 Feb 2024 09:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Feb 2024 09:09 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र इस बार हंगामेदार होगा। कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का एलान कर दिया है। वहीं विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि 15 विधायकों के समर्थन के बाद ही अविश्वास प्रस्ताव मंजूर होगा। बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा। 23 फरवरी को बजट पेश होगा।

विज्ञापन
Manohar Lal will present Haryana budget on 23 February
हरियाणा विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगी। 20 से 22 फरवरी तक राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी और 23 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा का आम बजट पेश करेंगे। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है।

विज्ञापन


बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने यह जानकारी दी। गुप्ता ने कहा कि बैठक में आगामी सत्र को अच्छे तरीके से चलाने पर चर्चा हुई है। इस दौरान कुछ सुझाव भी आए हैं। सरकार और विपक्ष की तरफ से सदन को सुचारू चलाने का आश्वासन भी मिला है। बैठक के दौरान जरूरत पड़ने पर सत्र की तारीखों में बदलाव करने पर भी सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि बजट के रीसस पीरियड को कम ज्यादा करने पर अगर कोई सुझाव आता है तो उसे पर भी फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन

विधानसभा की सुरक्षा होगी चाक चौबंद

सदन के अंदर भी सुरक्षा इंतजाम चाक चौबंद रहेंगे। विजिटर गैलरी और सदन के बीच आठ फुट की ग्लासवाल लगाई जाएगी। इसके साथ ही हरियाणा पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस की सुरक्षा के बीच सत्र चलेगा। सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ के पुलिस अधिकारियों की बैठक भी लेंगे और सुरक्षा समीक्षा भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 विधायकों के समर्थन पर मंजूर होगा अविश्वास प्रस्ताव 

विपक्ष की तरफ से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव को मंजूर करने के लिए 15 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। साथ ही इन विधायकों को सदन में खड़ा होकर अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed