फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   manohar lal khattar reply to narendra modi mp ashwini chopra

मोदी के सांसद को मोदी के ही मुख्यमंत्री का कड़ा जवाब

Mon, 01 Jun 2015 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद/करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद/करनाल Updated Mon, 01 Jun 2015 09:42 AM IST
विज्ञापन
manohar lal khattar reply to narendra modi mp ashwini chopra

करनाल के सांसद अश्वनी चोपड़ा अच्छे सांसद और मेरे अच्छे मित्र हैं। मेरे इर्द-गिर्द कौन लोग हैं, मुझे पता है। सभी लोग सरकार के नुमाइंदे है, जिनको जनता ने चुना है। इनमें से मेरे सहित 47 में से 38 पहली बार चुनकर आए हैं। ये सभी जनता के प्रति पूरी तरह जवाबदेह है।

विज्ञापन


चोपड़ा की ओर से खट्टर सरकार पर की गई टिप्पणी पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को टोहाना और करनाल में यह बात कही। खट्टर ने कहा चोपड़ा अच्छे सांसद हैं और मेरे अच्छे मित्र हैं, वे अच्छा कार्य कर रहे हैं। उनके बयानों को अन्यथा नहीं लेना चाहिए, उन्हें ठीक संदर्भ में लें। केंद्र के कार्यों को देखने के अपने बयान पर सीएम ने कहा कि क्योंकि सांसद केंद्र से हैं तो इसलिए ऐसा कहा। सीएम बोले,चोपड़ा अच्छे कार्य कर रहे हैं और अच्छे कार्य ही करते रहें तो अच्छा रहेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार और खुद के कार्यों के सवाल पर सीएम ने कहा कि वे अपने कार्यों और कार्यकाल से संतुष्ट हैं। प्रदेश सरकार सही दिशा में काम कर रही है। भ्रष्टाचार समाप्त करना और प्रदेश के लोगों को अच्छी सुविधाएं प्रदान करना ही हमारा लक्ष्य है। सांसद के साथ चल रही तल्खबाजी पर सीएम ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। इन बातों को गलत तरीके से पेश किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता तय करेगी असली हितैषी कौन

manohar lal khattar reply to narendra modi mp ashwini chopra

मुख्यमंत्री खट्टर ने पूर्व सीएम भूपेंद्रसिंह हुड्डा का नाम लिए बगैर उन पर हमला बोला कि जनता तय करेगी कि प्रदेश का असली हितैषी कौन है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा को नंबर वन बनाने का झूठा प्रचार कर रहे थे। राज्य विकास स्थिति देश में 11वें नंबर पर है। उन्होंने कहा कि वे विपक्ष के उल्टे व झूठे प्रचार से नहीं घबराते हैं। सात माह के शासन काल में उन्होंने प्रदेश भर में 100 कार्यक्रम कर जनता की दुख तकलीफों को जाना है।

क्या कहा था चोपड़ा ने
सांसद चोपड़ा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा था कि सीएम ईमानदार हैं, लेकिन उनके चारों तरफ भ्रष्ट लोग हैं। साथ ही यह भी कहा था कि अफसरशाही बहुत हावी है और किसी के काम नहीं हो रहे हैं।

कैसे हुआ मारुति का पलायन, जवाब दे कांग्रेस
मुख्यमंत्री ने टोहना में पूर्व की सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी उद्योग नीति पूर्ण रूप से फेल रही है। मानेसर में मारुति उद्योग का उदाहरण प्रदेश की जनता के सामने है, किस प्रकार उसका पलायन दूसरे राज्य में हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नई उद्योग नीति लेकर आ रही है जिससे निवेशकों, जनता व सरकार तीनों को लाभ पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed