फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   manohar lal khattar, parkash singh badal meeting after modi rally

मोदी ने पढ़ाया पाठ, सबक सीख हमकदम हुए ये दो 'भाई'

Thu, 17 Sep 2015 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Sep 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन
manohar lal khattar, parkash singh badal meeting after modi rally

पीएम मोदी के पढ़ाए पाठ से सबक सीखकर ये दो भई कदम से कदम मिलाकर चल पड़े हैं। बात हो रही है हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की। मोदी के चंडीगढ़ दौरे के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर और सीएम प्रकाश सिंह बादल ने मुलाकात का दौर शुरू कर दिया है। बुधवार को खट्टर ने बादल को ब्रेकफास्ट पर आमंत्रित किया।

विज्ञापन


इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई, जो हरियाणा और पंजाब को मिलकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री के सामने अपनी बातें रखीं। मोदी के दौरे के बाद दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री दो कदम आगे बढ़े हैं।
विज्ञापन


सियासी गुफ्तगू का दावा भले ही दोनों राज्यों के नेता न करें, लेकिन मुलाकात के दौरान अंदरखाते पंजाब और हरियाणा के सियासी मुद्दों पर भी लंबी चर्चा हुई है। एसवाईएल, राजधानी विवाद और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट सहित कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर दोनों नेताओं ने चर्चा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद मक्‍खी के मुद्दे पर चर्चा हुई

manohar lal khattar, parkash singh badal meeting after modi rally

बैठक में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सफेद मक्खी के प्रकोप से खराब हुई कपास की फसल पर भी चर्चा की। साथ ही इससे निजात पाने के उपाय भी सुझाए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के सोनीपत में खुंब (मशरूम) और सिरसा के मंगियाना में नंबु प्रजाति के फलों के उत्कृष्ट केंद्र संचालित हैं। इस कड़ी में पंजाब के किसान हरियाणा के अनुभवों का लाभ ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों से बड़ा लगाव होता है। इसलिए उनकी आय बढ़ाने की ओर हमें पहल करनी होगी और मिलजुल कर कार्य करना होगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाब मत्स्य पालन में देश में अग्रणी है, दोनों राज्य इस अनुभव का लाभ उठा सकते हैं।

अंबाला-बनूड़ सड़क को चारमार्गी बनाने पर एक राय

manohar lal khattar, parkash singh badal meeting after modi rally

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नए चंडीगढ़ और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक बेहतरीन सड़क तंत्र की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अंबाला-बनूड़ सड़क मार्ग को चारमार्गी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इसे बादल ने स्वीकार किया और पंजाब की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इसके अलावा उन्होंने चंडीगढ़ और पंचकूला की ओर से पुराने हवाई अड्डे तथा नए अंतररष्टीय टर्मिनल पहुंचने के लिए अंडरपास के निर्माण की भी संभावनाएं तलाशने पर भी चर्चा की गई। मनोहर लाल ने हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश तक पर्यटन को बढ़ावा देने की भी आवश्यकता पर जोर दिया। सुझाव दिया कि इससे कुरुक्षेत्र, अमृतसर और आगे हिमाचल प्रदेश तक एक नया पर्यटक सर्किट बन सकता है।

उत्तर भारत की तरक्की का संदेश दिया था मोदी ने
चंडीगढ़ रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हरियाणा और पंजाब को मिलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि उत्तर भारत एक साथ तरक्की करे। मोदी का भी विजन है कि देश का किसान समृद्ध व खुशहाल हो तथा उसकी आय निरंतर बढ़े। इसके दृष्टिगत कई वर्षों के अंतराल के बाद देश में नए बागवानी विश्वविद्यालय खोलने तथा किसान चैनल शुरू करने की पहल की गई हैं।

खट्टर ने बादल को अमेरिका से खरीदा तोहफा दिया

manohar lal khattar, parkash singh badal meeting after modi rally

छोटे भाई ने बड़े भाई की तीमारदारी में कोई कसर नहीं छोड़ी। शायद ही पहले कभी किसी मुख्यमंत्री का हरियाणा में ऐसा सम्मान हुआ होगा, जो बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को नाश्ते पर बुलाकर किया। खट्टर के इस रुख से बादल भी गदगद दिखे। जाते-जाते उन्होंने खट्टर की ओर से किए गए आवभगत की तारीफ भी की।

बादल को हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास पर रेड कार्पेट से ले जाया गया। इस दौरान गार्ड आफ आनर का इंतजाम भी किया गया। खास बात यह थी कि बादल के सम्मान की स्क्रिप्ट मुख्यमंत्री के विदेश दौरे के दौरान ही तय हो गई थी। वाशिंगटन डीसी में खट्टर ने समय निकालकर प्रकाश सिंह बादल के लिए एक स्मृति चिह्न भी खरीदा था।

बुधवार की मुलाकात में उन्होंने यह स्मृति चिह्न बादल को भेंट किया। चर्चा के दौरान जब बादल ने पूछा तो वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इस बात पर मुहर भी लगाई। उन्होंने बताया कि वे भी इसके लिए वाशिंगटन डीसी में सीएम के साथ बाजार गए थे।

मुलाकात के दौरान बादल के लिए बाजरे की खिचड़ी का इंतजाम कराया गया था। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहने पर अधिकारियों ने खास तौर पर खिचड़ी तैयार कराई। बादल ने भी छोटे भाई के घर बनी खिचड़ी का लुत्फ उठाया। खिचड़ी के बाद उन्होंने पोहा का भी स्वाद चखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed