फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar Lal Khattar Order to Class One Officers of Hryana

मोदी को फोलो करते खट्टर ने सुनाया फरमान

Tue, 09 Dec 2014 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 Dec 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
Manohar Lal Khattar Order to Class One Officers of Hryana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली का अनुसरण करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के क्लास-वन अफसरों को एक-एक गांव गोद लेने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पीएम मोदी सांसदों के एक-एक गांव गोद लेने का निर्देश दे चुके हैं।

विज्ञापन


सोमवार को हरियाणा भवन में सभी जिला उपायुक्तों और एसपी के साथ अपनी पहली बैठक में मुख्यमंत्री खट्टर ने साफ कर दिया कि बदल चुके राजनीतिक माहौल में अफसरशाही को बदले ढंग से काम करके दिखाना होगा। लेटलतीफी और अफसरशाही की पुरानी चाल नए शासन में नहीं चलेगी।
विज्ञापन

कैम्प कार्यालय में बैठकर काम नहीं करेंगे अफसर

Manohar Lal Khattar Order to Class One Officers of Hryana

मुख्यमंत्री ने सभी जिला आयुक्तों और एसपी से कहा कि वे जनता के बीच सरकार के असली चेहरे हैं। लिहाजा उन्हें तय समय सीमा में परिणाम देने होंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि एक माह के भीतर लोगों में यह मैसेज पहुंचना चाहिए कि जनता के काम सरकार के लिए सर्वोपरि हैं।

उन्होंने क्लास वन अधिकारियों को सांसदों की तर्ज पर एक -एक गांव गोद लेने को कहा। इन गांवों में अधिकारी स्वयं भी एक सप्ताह या पंद्रह दिन में चक्कर लगाएं, ताकि प्रदेश के गांवों की तस्वीर बदल सके। खट्टर ने कैंप कार्यालय में बैठने वाले अधिकारियों के लिए सख्त हिदायतें जारी करते हुए कहा कि अधिकारी अब कैंप कार्यालय में बैठकर काम नहीं करेंगे।

समय की पाबंदी सरकार के लिए अहम है, लिहाजा अधिकारियों को समय पर कार्यालय आना होगा। बिना किसी औपचारिकता के अफसरों को रिजल्ट दिखाना होगा। अधिकारियों की छवि जनता के बीच पहले जैसी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में सीएम ने दिए निर्देश

Manohar Lal Khattar Order to Class One Officers of Hryana

  • अफसरशाही की पुरानी चाल नए शासन में नहीं चलेगी
  • अधिकारियों को तय समय सीमा में करने होंगे जनता के काम
  • अफसरों को कैंप कार्यालय में बैठकर काम करने पर लगाई रोक
  • डीसी-एसपी को रोजाना 11-12 बजे तक आफिस में बैठना होगा
  • डीसी-एसपी हर महीने 8 गांवों का दौरा करें, विकास का जायजा लेंगे
  • आधार कार्ड में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले जिले पुरस्कृत होंगे

विज्ञापन

3000 गांवों का हो जाएगा कायाकल्प

Manohar Lal Khattar Order to Class One Officers of Hryana

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के 21 जिलो में 6000 से ज्यादा गांव हैं। क्लास वन अधिकारियों में जिले के एसएमओ, डीईओ और एसडीओ से लेकर डीएसपी स्तर तक के अधिकारी आते हैं।

यदि सभी क्लास वन अधिकारी एक-एक गांव गोद लेते हैं तो 3000 से ज्यादा गांवों के हालात सुधर जाएंगे। हालांकि अभी इस बात पर मंथन चल रहा है कि इस योजना को अमली जामा कैसे पहनाया जाए।

जनता के लिए जल्द शुरू होगा पोर्टल
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की जनता को अपनी समस्याओं के संबंध में चंडीगढ़ न आना पडे़ और उनकी समस्याओं का संबंधित जिला केंद्रों पर ही समाधान निकाल सके, इसके लिए एक पोर्टल की शुरूआत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सीएम विंडों को पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा और उम्मीद है कि 25 दिसंबर तक इस पर कार्य कर लिया जाएगा।

वाजपेयी का जन्म दिन ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा

Manohar Lal Khattar Order to Class One Officers of Hryana

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को हरियाणा सरकार सुशासन दिवस के रूप में मनाने जा रही है। इस मौके पर सरकार की ओर से कई नई योजनाओं की घोषणा की जाएगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को सभी जिला उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ हुई बैठक के आधार पर अगले माह भी कुछ घोषणाएं की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे एक माह में आठ गांवों का दौरा करें और वहां सरकारी योजनाओं के संबंध में जुड़ी जानकारी लें ताकि लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें।

मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि शिकायत सेल स्थापित किया गया है, जिसके तहत सीएम विंडों पर अधिकारियों से बैठक में विचार-विमर्श किया गया और इस बारे में एक प्रस्तुति भी दिखाई गई है, जिसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed