फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar Lal Khattar has set his eyes on the Emirates for bringing investment

निवेश के लिए अब दुबई के उद्यमियों को रिझाएगा हरियाणा, सीएम खुद जाकर देंगे निमंत्रण

Tue, 05 Dec 2017 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Dec 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
Manohar Lal Khattar has set his eyes on the Emirates for bringing investment
Manohar Lal Khattar - फोटो : File Photo
अन्य देशों की तरह अब दुबई  के बड़े कारोबारियों का रुझान निवेश की दृष्टि से हरियाणा में लाने का प्रयास किया जाएगा। इसका बीड़ा हरियाणा के सीएम मनोहर लाल उठाएंगे। इसी संदर्भ में सीएम जल्द दुबई रवाना होंगे और वहां बड़े उद्यमियों से मुलाकात कर उन्हें हरियाणा में निवेश का निमंत्रण देंगे।
विज्ञापन


इस दौरान सीएम दुबई के बड़े उद्योगपतियों को हरियाणा में उनके उद्योग से संबंधित संभावनाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें निवेश के लिए प्रेरित करेंगे। सीएम ने इस बाबत कहा कि दुबई में निवेशकों को आमंत्रित करना ही उनकी यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है। उनके अनुसार हरियाणा में पहले से ही कुछ निवेशक कार्य कर रहे हैं। जबकि कुछ और निवेशक प्रदेश में आने के इच्छुक हैं। इसलिए वह प्रदेश में निवेश को और अधिक गति देने की दिशा में दुबई के निवेशकों को आमंत्रित करेंगे।
विज्ञापन


अरावली क्षेत्र का फिर निर्धारण होगा
हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों के दृष्टिगत प्रदेश में वन क्षेत्र, विशेषकर अरावली क्षेत्र की वास्तविक धरातलीय स्थिति का पुनर्निधारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड के चेयरमैन  हरदीप सिंह पुरी की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की 37वीं बैठक में भाग लेने के उपरांत  कहा कि बैठक में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से संबंधित हरियाणा प्रदेश के विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed