फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar Lal and Sukhwinder Singh Sukhu will hold a meeting on June 5

Haryana: हिमाचल के रास्ते सतलुज का पानी लाने की तैयारी, पांच जून को मनोहर लाल और सुक्खू करेंगे बैठक

Wed, 31 May 2023 10:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 May 2023 10:04 PM IST
सार

बैठक से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रशासनिक सचिवों के साथ अहम बैठक की। करीब साढ़े तीन घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग की 100 करोड़ रुपये से अधिक परियोजनाओं की समीक्षा की।

विज्ञापन
Manohar Lal and Sukhwinder Singh Sukhu will hold a meeting on June 5
मनोहर लाल और सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

सतुलज का पानी हिमाचल के रास्ते लाने समेत बिजली प्रोजेक्ट पर वाटर सेस लगाने को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पांच जून को हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ बैठक करेंगे। वर्चुअली बैठक में केसाऊ बांध का निर्माण, दादुपुर से हमीदा हेड न्यू लिंक चैनल का निर्माण, सरस्वती नदी का कायाकल्प और हेरिटेज विकास परियोजना जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रशासनिक सचिवों के साथ अहम बैठक की। करीब साढ़े तीन घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग की 100 करोड़ रुपये से अधिक परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के जलभराव वाले क्षेत्रों के पानी निकासी सूखाग्रस्त क्षेत्रों तक करने के लिए व्यापक स्तर पर योजनाएं तैयार करें। मनोहर लाल ने कहा कि राज्य के नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल सुलभ और किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध है।
विज्ञापन


राजस्थान से आने वाले पानी को जगह-जगह तालाब बनाकर रोका जाएगा। इससे अलावा गुरुग्राम मेवात फीडर कैनाल, जेएलएन फीडर की क्षमता बढ़ाने, हांसी ब्रांच की क्षमता बढ़ाने के कार्य भी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनानगर में डब्लूजेसी कैनाल की रिमोडलिंग, करनाल में मुनक हेड से खुबडु तक कंक्रीट लिंक, गुरुग्राम वाटर सर्विस चैनल की रिमोडलिंग, गुरुग्राम के धनवापुर व बहरमपुर में एसटीपी की क्षमता बढ़ाना, फतेहाबाद के गोरखपुर वाटर कन्वेंस सिस्टम का विकास करना, झज्जर में जुआ ड्रेन के निर्माण कार्य के लिए करोड़ों रुपए की राशि जारी की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े प्रोजेक्ट की मॉनीटरिंग के लिए सेंट्रल टीम का गठन करें विभाग
मुख्यमंत्री ने नगर एवं ग्राम आयोजना, लोक निर्माण विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग लगभग 37927 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। इनमें से लगभग 2000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं केवल फरीदाबाद व गुरुग्राम के विकास की हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राज्य में चल रहे जनस्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग के बड़े प्रोजेक्ट की मॉनीटरिंग के लिए सेंट्रल टीम का गठन करें।

मेट्रो रेल नेटवर्क पर जीएमडीए एक माह में शुरू करेगा काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम व फरीदाबाद रूट पर मेट्रो रेल व फास्ट रेल गाड़ियां चले। इसके लिए गुरुग्राम में 28 किमी. के मेट्रो रेल नेटवर्क पर जीएमडीए एक माह में सिविल कार्य शुरू करेगा। रेजांगला चौक से सेक्टर-21 द्वारका तक मेट्रो रेल कनेक्टिविटी, सराय कालेखां से पानीपत तक रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम भी तैयार किया जा रहा है।

धनवापुर में बनाया जा रहा 100 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
मुख्यमंत्री ने कहा कि वाटर ट्रीटमेंट के लिए धनवापुर में 100 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा चंदु बुढेड़ा में 100 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य जून माह में शुरू किया जाएगा। फरीदाबाद के प्रतापगढ़ व मिर्जापुर में बनाए जाने वाले एसटीपी का 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा, फरीदाबाद रोड से एनएच-48 गुरुग्राम तक 845.54 करोड़ रुपये की लागत से दक्षिण पेरिफेरल रोड का निर्माण किया जाएगा।

तीन माह में पूरा होगा मेडिकल कॉलेज निर्माण
गुरुग्राम में शीतला माता मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल का निर्माण कार्य आगामी तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में बताया कि जींद मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके अलावा भिवानी मेडिकल कॉलेज के लिए उपकरण खरीदने की प्रक्रिया जारी है। गुरुग्राम में सेक्टर-58 से 115 तक 226.31 करोड़ रुपये की लागत से 113 किमी. लंबी की पेजयल पाइप लाइन डाली जा रही है। इसके बनने से सेक्टर-71 से 81 के लोगों को बेहतर पेयजल सुलभ होगा। वाटिका चौक सोहना रोड पर मास्टर ड्रेन का निर्माण भी किया जा रहा है।

फरीदाबाद में देश का एकमात्र इंटरनेशनल कन्वेशन सेंटर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेक्टर-78 फरीदाबाद में देश का एकमात्र इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर बनाया जा रहा है। इसमें 200 कमरों का होटल, प्रदर्शनी व ऑडिटोरियम ब्लॉक भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एफएमडीए व जीएमडीए संयुक्त रूप से मिल कर कार्य करें और गुरुग्राम की तर्ज पर फरीदाबाद का भी चहुंमुखी विकास करना सुनिश्चित करें। इसके लिए इंजीनियरिंग विंग के पदों को तुरंत भरने के बारे में कार्यवाही भी पूरी करें। मुख्यमंत्री ने एनएच-21ए फोरलेन पिंजौर बाइपास की समीक्षा करते हुए कहा कि पीएमजी प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने के लिए रेलवे अधिकारियों से बातचीत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed