फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar Lal and Amarinder Singh congratulated Indian hockey players for best performance inTokyo Olympics

टोक्यो ओलंपिक: हॉकी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को सभी ने सराहा, मनोहर लाल व अमरिंदर सिंह ने भी दी बधाई

Mon, 02 Aug 2021 11:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 Aug 2021 11:08 PM IST
सार

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने महिला टीम को बधाई दी है। सोढी ने ट्वीट किया- एक अविश्वसनीय जीत! टीम इंडिया के रूप में हमारी लड़कियों ने वास्तव में प्रेरणादायक प्रदर्शन करते हुए तीन बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को 1-0 से हरा दिया। हमारी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश करके इतिहास रचा है और हमारा दिल भी जीत लिया है! इस मैच में भारतीय टीम के लिए एकमात्र गोल पंजाब की गुरजीत कौर ने किया।

विज्ञापन
Manohar Lal and Amarinder Singh congratulated Indian hockey players for best performance inTokyo Olympics
भारतीय महिला हॉकी टीम। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। दोनों टीमों को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा है। अब सभी को टीम से पदक की आस है। हरियाणा के लोग अब बेहतर खेल और पदक की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम में नौ खिलाड़ी हरियाणा से हैं।

विज्ञापन


यह प्रदेशवासियों के लिए और भी गर्व की बात है। महिलाओं की टीम की कप्तान भी (शाहाबाद) हरियाणा से हैं। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने टीम की सभी खिलाड़ियों को अपनी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और विश्वास व्यक्त किया है कि अगले मैच में भी ये खिलाड़ी और अच्छा करेंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम और पुरुष हॉकी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, गृह मंत्री अनिल विज ने टीम की कप्तान रानी रामपाल को फोन पर बधाई दी। विज ने कहा कि हमें बेटियों पर नाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'म्हारी छोरियां के छोरों से कम हैं'
हरियाणा के खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि हमारे खिलाड़ी कोई भी चुनौती स्वीकार करने में सक्षम हैं। सिंह ने उम्मीद जताई कि म्हारी छोरियां के छोरों से कम हैं, टोक्यो में लट्ठ गाड़ कर ही लौटेंगी।

पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा कि टीम इंडिया में श्रीजेश की गोलकीपिंग भारत की सबसे बड़ी ताकत है। साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों का लाभ भी भारत को मिल रहा है। जिसके चलते भारत रविवार को क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन को हराकर टॉप चार में पहुंचा है। 

साल दर साल महिला व पुरुष हॉकी की परफॉर्मेंस में काफी सुधार हुआ है। कप्तान रानी रामपाल और वंदना कटारिया जैसी परिस्थितियों को तुरंत समझ जाने वाली खिलाड़ियों का लाभ देश को जरूर मिलेगा। लीग मैच में मिली हार के बाद हमारे खिलाड़ियों को अपनी गलतियों का पता चल गया और उन्होंने समय रहते इसमें सुधार कर लिया। जिसके बाद दोनों टीमों ने शानदार वापसी करते हुए लगातार मैच जीते। अब एक बार फिर हॉकी में भारत बड़ी शक्ति बन रहा है और स्वर्णिम युग की वापसी हो रही है। 

महिला हॉकी टीम पर गर्व: कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय महिला हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में कदम रखने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- तीन बार के ओलंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर ओलंपिक सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए हमें हमारी महिला हॉकी टीम पर गर्व है। कैप्टन ने टीम की सदस्य अमृतसर की गुरजीत कौर को भी बधाई दी, जिन्होंने मैच का एकमात्र गोल किया। कैप्टन ने लिखा- हम इतिहास की दहलीज पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed