फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manish Tiwari's big statement on Navjot singh Sidhu

मनीष तिवारी बोले-नवजोत सिद्धू चाहे दिल्ली जाएं या कोलकाता, कोई फर्क नहीं पड़ता

Tue, 11 Jun 2019 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़शंकर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़शंकर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Manish Tiwari's big statement on Navjot singh Sidhu
मनीष तिवारी, नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

सांसद मनीष तिवारी ने सोमवार को कहा नवजोत सिंह सिद्धू के बयान से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में नुकसान हुआ है। सिद्धू अब दिल्ली जाएं या कोलकाता, कोई फर्क नहीं पड़ता। कैप्टन ही पंजाब में सर्वेसर्वा हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस में आए दो वर्ष हुए हैं, उन्हें कांग्रेस के कल्चर का ही पता नहीं है। सांसद तिवारी यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से सभी कैबिनेट मंत्रियों को उनके नक्शे कदम पर चल कर सीखना चाहिए। क्योंकि कैप्टन साहिब की राजनीतिक व अन्य विषयों सहित सरकार चलाने की समझ उच्चकोटि की है। उन्होंने कहा कि बीएसपी के पक्ष में दोआबा में मतदाताओं के झुकाव चिंता का विषय है, जिस पर हम मंथन करेंगे। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बसपा ने मायावती को प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया और प्रचारित किया कि बसपा ही संविधान की रक्षा कर सकती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को छोड़कर बसपा सहित कोई भी पार्टी संविधान की रक्षा नहीं कर सकती। कांग्रेस ने ही डा. बीआर अंबेडकर की अगुवाई में संविधान का निर्माण करवाया था और आज भी कांग्रेस ही संविधान की रक्षा कर सकती है।

उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पहले से भी बड़ी जीत दर्ज करेंगी। उन्होंने कहा कंडी विकास बोर्ड का गठन शीध्र किया जाएगा और कंडी क्षेत्र के विकास के लिए विशेष प्रोजेक्ट बनाया जाएगा, जिसके तहत कंडी में उद्योग लगाने के लिए विशेष छूट दी जाएगी और विशेष ग्रांट जारी की जाएगी। 

इस समय उनके साथ काग्रेस के प्रादेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, ठाकुर वरिंद्र सिंह, ठाकुर कृष्ण देव सिंह, ठेकेदार कुलभूशन शौरी, सुनील चौहान, डा. दलजीत सिंह लौंगियां, रोहित चोपड़ा, सन्नी लंब, हरमेश कंग, हरजीत सिंह सोहनपाल, मोंटी पाशी, डीपी रंधावा, गुरलाल सैला, आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed