फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manipulation of election expenses, candidates will send notice

चुनाव खर्च में गड़बड़ी, उम्मीदवारों को भेजेंगे नोटिस

Sat, 29 Mar 2014 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Mar 2014 08:52 PM IST
विज्ञापन
Manipulation of election expenses, candidates will send notice

यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग की ओर से चुनाव खर्च का हिसाब किताब ठीक से न रखने वाले उम्मीदवारों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार से चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त खर्च पर्यवेक्षक श्रुति अग्निहोत्री ने सभी उम्मीदवारों के खर्च का इंस्पेक्शन करना शुरू किया है। इस दौरान देखा गया कि कुछ उम्मीदवारों ने चुनाव खर्च का हिसाब किताब ठीक से नहीं रखा है।
विज्ञापन


जिस फॉरमेट में उन्हें खर्च का हिसाब किताब रखने के निर्देश दिए गए थे उस तरह नहीं रखा जा रहा है। सात ही प्रशासन की ओर से जो औसतन रेट वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं उससे कम खर्च दिखाया गया है। अब चुनाव विभाग इन उम्मीदवारों को शो कॉज नोटिस जारी कर यह पूछ सकता है कि क्यों न उनका नामांकन रद कर दिया जाए?

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्टर का तीन बार इंस्पेकशन

Manipulation of election expenses, candidates will send notice

चुनाव से पहले सभी उम्मीदवारों के खर्च संबंधी रजिस्टर का तीन बार इंस्पेकशन होगा। पहला इंस्पेक्शन 28 से 30 मार्च, दूसरा 2 से 4 अप्रैल और तीसरा 8 और 9 अप्रैल को हागा।

यूटी गेस्ट हाउस में उम्मीदवार या उसके इलेक्शन एजेंट को खर्च का हिसाब किताब दिखाने के लिए बुलाया गया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर पहली बार चुनाव विभाग की ओर से शैडो रजिस्टर मेंटेन किया जा रहा है जिसमें चुनाव विभाग खुद भी हर उम्मीदवार के खर्च का हिसाब किताब रख रहा है।

इसके लिए टीमें गठित की गई हैं जो कि उम्मीदवारों के प्रचार पर नजर रख रही हैं। ऐसे में इंसपेक्शन के दौरान शैडो रजिस्टर और उम्मीदवार की ओर से मेंटेन रजिस्टर का मिलान किया जा रहा है। चुनाव विभाग ने नामांकन दाखिल करने पहुंचे उम्मीदवारों को चुनाव खर्च के हिसाब किताब के लिए रजिस्टर दिया था।

सुरक्षा का खर्चा उम्मीदवारों के खाते में!

Manipulation of election expenses, candidates will send notice

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली की सुरक्षा का खर्चा भी भाजपा के चुनाव खर्च में डालने पर चुनाव विभाग विचार कर रहा है। मोदी की सुरक्षा में दो हजार पुलिस कर्मी तैयार हैं।

ऐसे में मोदी की रैली की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने अपने स्तर पर जो इंतजाम किए हैं उसका खर्चा कौन उठाएगा इस पर विचार हो रहा है। अगर सुरक्षा का खर्चा भाजपा के खाते में डाल दिया जाता है तो खर्चा काफी बढ़ जाएगा।

इसी तरह से रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती की सुरक्षा का खर्चा भी बसपा उम्मीदवार के खाते में शामिल किया जा सकता है। चंडीगढ़ से हर उम्मीदवार को 54 लाख रुपये ही खर्च करने की मंजूरी है।

रैलियों पर रहेगी नजर

Manipulation of election expenses, candidates will send notice

चुनाव विभाग की ओर से जहां शनिवार को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली पर नजर रखी गई, वहीं रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो पर भी नजर रखी जाएगी।

इन रैलियों या रोड शो पर कितना खर्च हो रहा है इसको देखा जाएगा। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि इन रैलियों में कहीं चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हुआ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed