{"_id":"5db0ba6d8ebc3e0169689a5c","slug":"manimajra-police-arrested-three-snatachers-chandigarh-news-pkl3547950195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीमाजरा पुलिस ने तीन झपटमार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीमाजरा पुलिस ने तीन झपटमार पकड़े
विज्ञापन
मनीमाजरा। चोरी केएक्टिवा स्कूटर पर पंचकूला व चंडीगढ़ में स्नैचिंग की वारदात करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को मनीमाजरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो भाई शामिल हैं। आरोपियों की पहचान पंचकूला निवासी सुनील कुमार (20), मनीमाजरा पीडब्ल्यूडी निवासी बलजीत सिंह उर्फ गोलू (19) व उसके भाई प्रदीप (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक्टिवा, छह मोबाइल फोन, नकदी और कुछ अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने तीनाें को बुधवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत से तीनों का दो-दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
बुधवार को पुलिस मुख्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान एसपी सिटी विनीत कुमार ने बताया कि 21 अक्तूबर को मौली जागरां निवासी महिला रिक्की ने शिकायत दी थी कि वह माडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स की मार्केट से वापस अपने घर की ओर लौट रही थी। जैसे ही वह मनीमाजरा के एक प्राइवेट स्कूल के पास पहुंची तो एक्टिवा पर सवार तीन अज्ञात युवक उसका पर्स छीन कर फरार हो गए थे। पर्स में दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, दो पासबुक, एक मोबाइल फोन के अलावा 500 रुपये कैश थे। शिकायत के आधार पर मनीमाजरा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एसएचओ मनीमाजरा जसविंदर कौर की अगुवाई में एक टीम गठित की। पुलिस ने आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई और मोटर मार्केट के पास मनसा देवी रोड पर नाकेबंदी कर एक्टिवा नंबर-डीएल-94एमएफ-0786 पर सवार तीनों युवकों को दबोच लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि इन तीनों ने ही महिला से स्नैचिंग की थी और इन्होंने एक्टिवा नंबर-सीएच-01एडी-1946 मनीमाजरा के टाउन एरिया से चुराकर उस पर जाली नंबर लगाया हुआ था। इसके अलावा पुलिस ने इन तीनों की निशानदेही पर पांच और मोबाइल फोन बरामद किए, जो कि इन्होंने पंचकूला के सेक्टर-8,10,12,16 व 17 एरिया से चुराए थे। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर रही है।