{"_id":"5f022a9e8ebc3e42d74e9107","slug":"mangal-aarti-from-shri-amarnath-cave-live-broadcast-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री अमरनाथ गुफा से मंगल आरती का सीधा प्रसारण आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री अमरनाथ गुफा से मंगल आरती का सीधा प्रसारण आज से
Mon, 06 Jul 2020 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 06 Jul 2020 03:34 AM IST
सार
- डीडी नेशनल चैनल पर सुबह छह से साढ़े छह और शाम पांच से साढ़े पांच होगी आरती
- श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन की मांग पूरी
विज्ञापन
अमरनाथ गुफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के चलते श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (एसएबीएलओ) ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) से मांग की थी कि अमरनाथ यात्रा शुरू न कर पवित्र गुफा में सुबह-शाम होने वाली मंगल आरती का किसी चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाए। ये मांग एसएएसबी ने पूरी कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह छह से साढ़े छह बजे और शाम पांच बजे से साढ़े पांच बजे तक पवित्र गुफा से मंगल आरती का सीधा प्रसारण डीडी नेशनल चैनल पर किया जाएगा। यह जानकारी एसएबीएलओ के महासचिव राजन गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि ये मांग बहुत पुरानी है, जिसे हर साल श्राइन बोर्ड के सामने रखा जाता था। कोविड-19 के चलते इस बार श्री अमरनाथ यात्रा शुरू नहीं की गई।
विज्ञापन
इसके बाद हमने श्राइन बोर्ड के सीईओ और चेयरमैन को पत्र लिखकर मांग की थी कि कोविड-19 के चलते अमरनाथ यात्रा शुरू न की जाए बल्कि पवित्र गुफा से सुबह-शाम मंगल आरती का सीधा प्रसारण किया जाए। इस मांग के पूरा करने पर आर्गेनाइजेशन के सभी सदस्यों ने श्राइन बोर्ड का धन्यवाद किया है।
राजन गुप्ता और आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने बताया कि मंगल आरती का सीधा प्रसारण पूरे श्रावण माह होगा। एक माह की यात्रा करने की मांग भी उनकी बहुत पुरानी है, जो अभी तक पूरी नहीं की गई है, लेकिन मंगल आरती का प्रसारण एक माह तक ही किया जाएगा।