फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manesar Land Scam Case Hearing in CBI Court of Panchkula

मानेसर घोटालाः हुड्डा पेश हुए, फरमान- अतुल बंसल नहीं आए तो भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा

Thu, 21 Feb 2019 04:27 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 21 Feb 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
Manesar Land Scam Case Hearing in CBI Court of Panchkula
bhupinder singh hooda
हरियाणा के बहुचर्चित मानेसर भूमि घोटाले के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इसमें आरोपी रहे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा कोर्ट में पेश हुए। इसके अलावा मामले के अन्य आरोपी भी कोर्ट में पेश हुए। इस मामले में आरोपी बिल्डर अतुल बंसल बुधवार को कोर्ट में नहीं पेश हुए। इस पर कोर्ट ने अतुल बंसल के वकील से कोर्ट में पेश नहीं होने का कारण पूछा। सही जवाब नहीं देने पर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि अगर मामले के आरोपी अतुल बंसल अगली सुनवाई में नहीं पेश होंगे तो कोर्ट उन्हें भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई करेगा। वहीं इस मामले में आरोपी अतुल बंसल के पेश नहीं होने पर आरोप तय होने की प्रक्रिया पर सुनवाई नहीं हुई। मामले की अगली सुनवाई तीन अप्रैल को होगी। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित 34 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज कपिल राठी की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जिसमें हुड्डा के अलावा एमएल तायल, छतर सिंह, एसएस ढिल्लों, पूर्व डीटीपी जसवंत सहित कई बिल्डरों के खिलाफ चार्जशीट में नाम आया है। उल्लेखनीय है कि मानेसर जमीन घोटाले को लेकर सीबीआई ने हुड्डा सहित 34 के खिलाफ 17 सितंबर 2015 को मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में ईडी ने भी हुड्डा के खिलाफ सितंबर 2016 में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। ईडी ने हुड्डा और अन्य के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज किया था। कांग्रेस लगातार इस कार्रवाई को सियासी रंजिश का नाम दे रही है।


इस मामले में आरोप है कि अगस्त 2014 में निजी बिल्डरों ने हरियाणा सरकार के अज्ञात जनसेवकों के साथ मिलीभगत कर गुरुग्राम जिले के मानेसर, नौरंगपुर और लखनौला गांवों के किसानों और भूस्वामियों को अधिग्रहण का भय दिखाकर उनकी करीब 400 एकड़ जमीन औने-पौने दाम पर खरीद ली थी। कांग्रेस की तत्कालीन हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान करीब 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर उसे बिल्डर्स को औने-पौने दाम पर बेचने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed