फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mandi shifting order on Whatsapp .. Do not send the administration in fear of sector-39

व्हाट्सएप पर मंडी शिफ्टिंग के आदेश.. आढ़तियों में डर कहीं सेक्टर-39 न भेज दे प्रशासन

Fri, 08 May 2020 01:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mandi shifting order on Whatsapp .. Do not send the administration in fear of sector-39
चंडीगढ़। मंडी शिफ्टिंग को लेकर प्रशासन द्वारा आढ़तियों को व्हाट्सएप पर आदेश भेजे हैं। इसको लेकर आढ़तियों में असमंजस की स्थिति बन गई है। आढ़तियों को यह भय सता रहा है कि प्रशासन बिना लिखित आदेश के जबरन सेक्टर-17 से उन्हे सेक्टर-39 की ग्रेन मार्केट में शिफ्ट करा देगा। इसी कारण प्रशासन मंडी शिफ्टिंग को लेकर लिखित आदेश में टालमटोल का रवैया अपना रहा है।
विज्ञापन

आपको बता दें कि बापूधाम में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को लेकर मंडी शिफ्टिंग की कार्य योजना बना रहा है। आढ़तियों के द्वारा शुरू में मंडी शिफ्टिंग को लेकर विरोध जताने के बाद तीन स्तरों की आढ़ती एसोसिएशनों के साथ बैठक हुई। इसमें सशर्त सहमति बनने के बाद यह तय हुआ कि प्रशासन द्वारा आढ़तियों को मंडी शिफ्टिंग का लिखित आदेश दिया जाएगा। इस निर्णय के बाद वीरवार को प्रशासन की ओर से मंडी शिफ्टिंग का लिखित आदेश आढ़तियों को व्हाट्सएप पर भेज दिया गया। इसके बाद आढ़तियों में भय की स्थिति बनी हुई है। उन्हें डर सता रहा है कि प्रशासन की मंशा में टालमटोल का रवैया है। आदेश के बाद उन्हे जबरन सेक्टर-39 स्थित मंडी शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक बुला बनाई रणनीति
वट्सएप पर मंडी शिफ्टिंग के आदेश मिलने के बाद आढ़ती नेताओं ने आनन फानन में बैठक बुलाई। इसमें तय किया कि जब तक प्रशासन के द्वारा लिखित आदेश नहीं दिए जाएंगे तब तक मंडी शिफ्ट नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सभी आढ़तियों ने एक राय में निर्णय लिया है कि जब तक आढ़तियों को प्रशासन की तरफ से लिखित आदेश नहीं दिया जाएगा, तब तक वह सेक्टर-17 में मंडी शिफ्ट की प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे।
- बृजमोहन, सदस्य, पांच सदस्यीय आढ़ती कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed