फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mandatory to update Aadhaar card of employees on HRMS portal

Chandigarh News: एचआरएमएस पोर्टल पर कर्मचारियों का आधार नंबर अपडेट करना अनिवार्य

Tue, 25 Jul 2023 07:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
mandatory to update Aadhaar card of employees on HRMS portal
नोएडा के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

वित्त विभाग ने सभी विभागों के मुखिया को जारी किया पत्र

चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने अपने सभी विभागों में तैनात कर्मचारियों का आधार कार्ड नंबर एचआरएमएस (मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली) पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश जारी किए हैं। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में सभी विभागों के मुखिया को पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि सरकार ने 14 फरवरी और 11 मई को सभी विभागों को अपने कर्मचारियों का आधार कार्ड नंबर पोर्टल पर अपडेट करने के लिए कहा था। देखने में आया है कि अभी भी कई विभागों ने यह कार्य पूरा नहीं किया है। अब उनको दोबारा से हिदायत दी गई है कि पोर्टल पर जाकर विभाग के मुखिया इस कार्य को पूरा करें। इसके अलावा, सभी विभागों के डीडीओ को यह भी निर्देश दिए हैं कि अगस्त माह के वेतन को लेकर दो बिल बनाए जाएं। एक उनका जिनका आधार कार्ड पोर्टल पर अपडेट है और दूसरा उनका जिनका डाटा अभी पूरा नहीं है। विभाग की ओर से इस संबंध में सुनील बहल को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed